विकास कार्यों में सभी का सहयोग..रानू साहू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
nn_vdaiबिलासपुर—निवर्तमान आयुक्त रानू साहू को आज निगम अमले ने आज विदाई दी। इस मौके पर सभी ने रानू साहू को अतिरिक्त कलेक्टर बनने की शुभकामनाएं देते हुए..निगम आयुक्त रहते हुए किये गए कार्यों को याद किया।

                       मालूम हो कि निवर्तमान निगम कमिश्नर रानू साहू का स्थानांतरण बिलासपुर में अपर कलेक्टर के पद पर हुआ है। निगम परिवार ने आज एक निजी हाटल में रानू साहू का सम्मान और विदाई दी। इस मौके पर निवर्तमान निगम कमिश्नर ने जनता और प्रशासन से मिले स्नेह के लिए धन्यवाद जाहिर किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         विदाई समारोह में प्रभारी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य भी उपस्थित थे। समारोह में सर्वप्रथम महापौर किशोर राय ने रानू साहू का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। भागीरथ वर्मा, मेयर इन-काउंसिल के सदस्य उमेश चन्द्र कुमार, उदय मजूमदार, राजकुमार पमनानी, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन और सभी पार्षदों समेत उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, टॉमसन रात्रे,पी.के. पंचायती, यूजीन तिर्की, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक दोहरे, पी.एन साहू ने निवर्तमान आयुक्त का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। nnvidai_2

                     किशोर राय ने कहा कि खुशी है कि हमने मिलकर बिलासपुर के लिए समन्वय के साथ काम किया। प्रशासनिक कार्य और नगर के विकास में आयुक्त का भरपूर  समर्थन मिला। आडोटोरियम, रिवर व्यू रोड, शनिचरी चौपाटी निर्माण, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, मुख्य मार्गो में एलईडी लाईट, सड़क चौड़ीकरण, उद्यानो के विकास, साफ-सफाई समेत अनेक जनहित की चुनौतियों को बखूबी से अंजाम दिया। महापौर ने कहा कि उम्मीद है कि उनका सहयोग हमेशा की तरह मिलता रहेगा।

               निवर्तमान आयुक्त रानू साहू काफी भावुक नजर आयी। उन्होने कहा कि मुझे निगम की जिम्मेदारियों के साथ काम करने में बहुत खुशी हुई। महापौर और जनप्रतिनिधियों का इस दौरान भपूर समर्थन मिला। सभी विभागों ने भी साथ दिया। विकास के कार्यों में सभी ने अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाया है। रानू साहू ने कहा कि मैं महापौर , जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सभी के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।

                          कार्यक्रम के अंतिम में निगम परिवार ने निवर्तमान निगम आयुक्त स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उज्जवल भविष की कामना भी की।

close