विकास को बनाएं उत्सव यात्रा..दिग्गज भाजपा नेताओं ने कहा…प्रदेश में सिर्फ एक पार्टी रहेगी..नाम होगा भाजपा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— 12 मई से भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होगी। विकास-यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर में हुई। बैठक में बिलासपुर समेत मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ सांसद मंत्रीगण विधायकगण निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के नेताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलित किया।
          बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक संबोधित किया। उन्होने कहा कि 12 मई से प्रारंभ होने वाली डाॅ.रमन सिंह सरकार की विकास यात्रा में सरकार और संगठन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास यात्रा त्सव के रूप में मनाया जाएगा। सरकार के विकास कार्यों को हमें आमजनों को बताना है। विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। आने वाले समय में प्रदेश में मात्र एक पार्टी ही रहेगी । पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी है  विकास यात्रा विकास की गाथा को बताने के लिये हमारी सरकार निकालेगी। कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना है।
                       लोक निर्माण मंत्री और विकास यात्रा प्रदेश प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि सरकार की विकास यात्रा निकलने वाली है।प्रदेश में हमारी चौथी बार भी सरकार बनेगी।   हमारे कार्यकर्ता जनता से लगातार सीधे संवाद कर रहे हैं। विकास यात्रा के माध्यम से सरकार अपना पूरा लेखा-जोखा जनता के बीच रखा जाएगा। 12 मई को दंतेवाड़ा से माॅ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह विकास यात्रा प्रारंभ करेंगे।
             विकास यात्रा के सहप्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि बस्तर संभाग से विकास यात्रा का शुभारंभ होगा। तैयारियों को लेकर सभी जगहों पर बहुत ही प्रभावी बैठक हो रही है। आमनागरिकों में भी विकास यात्रा को लेकर उत्सुकता है।
                    भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय ने विकास यात्रा को चुनावी शंखनाद बताया। उन्होने कहा कि एक एक कार्यकर्ता की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरे एक पर्व का माहौल लगे।
                   महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने बताया कि विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाना है। खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने बताया कि योजनाओं का जिन-जिन हितग्राहियों को लाभ मिला है उन सभी को हमें शामिल करना है । कार्यकर्ताओं की मेहनत से विकास यात्रा को सफल बनाना है।
                  गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष विकास यात्रा के बिलासपुर संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने जो ऐतिहासिक विकास कार्य किये है उसे बताने विकास यात्रा निकाली जा रही है। पूरी ताकत के साथ विकास-यात्रा को पूर्ण करना है।
               भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने स्वागत भाषण दिया। बैठक में आये हुये सभी  भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
             बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, विकास यात्रा के प्रदेश सहप्रभारी सुभाष राव, सांसद लखनलाल साहू, कमलादेवी पाटले, डाॅ.बंशीलाल महतो, विकास यात्रा के संभागीय सहप्रभारी नारायण चंदेल, संसदीय सचिव तोखन साहू, अम्बेस जांगड़े, विधायक खिलावन साहू, केरा बाई मनहर, विकास यात्रा के मीडिया विकास नलनीश ठोकने, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, विनय पाठक, महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, ननकीराम कंवर, कोमलगिरी गोस्वामी, सुरेन्द्र गुम्बर, योगेश लांबा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
close