विकास पर्व पर भाजपाई करेंगे चर्चा

Pm Narendra Modi, Rajnatha Singh, Bihar, Loksabha Election 2019, General Election 2019,Mha, Home Affairs, Home Ministry, Madhya Pradesh, Bharat Bandh, April 10,
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

solar_amarबिलाdharam kausikसपुर— केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को लेकर 18 जून को बिलासपुर दौरे पर होंगे। राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर 11 जून को करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक होगी। बैठक के दौरान तैयारियों और विकास पर्व पर चर्चा होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में पहुंचने का निर्देश दिया है।

                                           केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 18 जून को बिलासपुर प्रवास के मद्देनजर जिला भारतीय जनता पार्टी ने 11 जून को आवश्यक बैठक का आयोजन किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक साढ़े 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होगी। इस मौके पर सभी पदाधिकारी और वरिष्ट भाजपा नेताओं के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

                         रजनीश सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार के सफल दो साल को भाजपा ने विकास पर्व के रूप मेंं मनाने का फैसला किया है। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियों के अलावा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा जिला प्रभारी हेमचंद यादव, सांसद लखनलाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री,गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित रहेंगे।

              रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में सांसद, विधायक,मंत्री,निगम मंडल अध्यक्ष,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और सह संयोजक जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर निगम महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य ,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री बैठक में रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

FIR के बाद रातो रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई..मध्यप्रदेश से पकड़ाया 376 का आरोपी.हॉटल में किया था मुंह काला
READ