विनोद तिवारी का दावा 24 घंटे के भीतर सच …?.डोमेन्द्र भेड़िया ने भी छोड़ा जोगी कांग्रेस का साथ…. कांग्रेस में हुए शामिल

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( जे.) को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। गुरूवार को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख विनोद तिवारी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। शुक्रवार को पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने जोगी कांग्रेस छोड़कर कााग्रेस में घर वापसी कर ली। एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल नें उन्हे कांग्रेस में प्रवेश कराया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

यह इत्तफाक की बात है कि जिस समय बिलासपुर में जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता- पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह और बेलतरा उम्मीदवार अनिल टाह  प्रेस कान्फ्रेंस लेकर दावा कर रहे थे कि अभी काग्रेस छोड़कर बड़ी संख्या में लोग जोगी कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। करीब इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल  अब तक जोगी कांग्रेस में रहकर राजनीति कर रहे पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडिया को कांग्रेस का तिरंगा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश करा रहे थे। जोगी कांग्रेस के लिए यह 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा झटका कहा जा कता है। एक दिन पहले ही गुरूवार को जोगी कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होने यह संकेत भी दिए थे कि जल्द  ही और लोग जोगी कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में आने वाले हैं। 24 घंटे के अँदर ही  उनकी बात सच निकली और जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए  डोमेन्द्र भेड़िया ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। इस घटनाक्रम के बाद अब दिलचस्पी से देखा जा रहा है कि विनोद तिवारी की भविष्यवाणी के मुताबिक अब आगे  कब- कौन जोगी काँग्रेस छोड़कर कांग्रेस का दामन थामता है।

close