विवेक तंखा ने लिखा सीएम को पत्र,संदीप दुबे ने बताया-स्कूल जीर्णोद्धार के बाद,कई प्रज्ञा करेंगी प्रदेश को रोशन

Chief Editor
4 Min Read

बिलासपुर।विवेक तन्खा ने प्रदेश अध्यक्ष से प्रतिवेदन प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर स्कूल में सुधर करने कि पहल करने को कहा है। कांग्रेस प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि  स्कूल में उचित व्यवस्था नहीं होने के बावजूद प्रज्ञा ने प्रदेश में ना केवल अव्वल स्थान हासिल  किया बल्कि 100 में 100 अंक हासिल कर ना  टूटने वाला रिकार्ड बना दिया है।  प्रज्ञा की सफलता से प्रभवित होकर राष्ट्रीय कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख विवेक तंखा ने जराहगोंव हायर सेकंडरी स्कूल को अपग्रेड का बीड़ा उठाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संदीप दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि विभाग ने प्रज्ञा की सफलता से प्रभावित होकर संस्था को सर्वसुविधायुक्त बनाने का एलान किया है। ताकि यहाँ से सभी बच्चे प्रज्ञावान बनकर निकले और देश समाज की सेवा करे। तंखा ने इन्ही सब बातों को ध्यान रखते हुए कांग्रेस विधि विभाग की तरफ से स्कूल की तस्वीर को बदलने का बीढ़ा उठाया।कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि 10 वीं में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रज्ञा का स्कूल मुंगेली के जरहागांव में स्थित है।

स्कूल की अव्यवस्था को देखते हुए सुधार के लिए अधिवक्कताओं की टीम गयी थी।  जांच पड़ताल के बाद प्रतिवेदन बनाकर सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  विवेक तन्खा को सौंपा गया । उन्होंने कहा है मुख्यमंत्री भुवेश बघेल को पत्र और व्यक्तिगत स्तर पर स्कूल की वस्तुस्थिति से परिचय  करा दिया गया है।

         दुबे ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने प्रयास भी शुरू कर दिए है ।जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई गयी है,। शाला की प्राचार्य ने रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी भेज दिया गया है। सभी ने बताया कि स्कूल में सबसे बड़ी समस्या स्थान की कमी है।एक क्लास  75 से अधिक स्टूडेंट बैठते है।

स्कूल को 2011-12 में हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नही है। वाशरूम की कमी के साथ पानी की सुविधा भी नहीं है। स्कूल दो पाली में लगती है। लैब में बच्चो की क्लास लगायी जाती है। स्कूल में  केवल छह रूम  है। ऐसे में उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। हो रही है। पीने की  पानी की बहुत बड़ी समस्या है।  स्कूल तक पहुँच मार्ग भी नही है।  स्कूल के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहता है। सब व्यवस्थाओं को सुधारने की तैयारी की जा रही है।

         संदीप दुबे ने बताया कि विवेक तंखा ने सीएम को लिखे अपने पत्र में प्रज्ञा की शानदार सफलता का जिक्र करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में हमारी बेटियां समुचित संसाधनों के आभाव में भी अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान से हमारे समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के जरहागांव, जिला मुंगेली में पढ़ने वाली ऐसी ही बेटी कु. प्रज्ञा कश्यप, जिसने इस वर्ष हाई स्कूल में शत -प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य शासन का ध्यान उसके विद्यालय की ख़राब स्थिति की ओर आकृष्ट कराना चाहता हु।विद्यालय में संसाधनों का अभाव है।  विद्यालय का भवन जीर्णशीर्ण  हो चुका है । विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति भी काफी ख़राब है। जरूरी है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जरहागांव , जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़ ) का जीर्णोद्धार हेतु सम्बंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु  निर्देश देने का कष्ट करें।

Share This Article
close