विवेक तन्खा का सीएम को मार्मिक पत्र..भूखे मर रहे लोग..कम से 5 से 6 हजार रूपए दिए जाएं मासिक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- राज्य सभा सांसद कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बढ़ती महंगाई और कोरना के बीच प्रशानिक अव्यवस्था को लेकर पत्र लिखा है। विवेक तन्खा ने राज्यपाल को भी पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से गरीबो  ,बेरोजगारो और मध्यम वर्ग की चिंताओं को जाहिर किया है। 
 
             कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री िवराज सिंह चौहान को लोगों की परेशानियों को देखने के बाद एक भावुक पत्र लिखा है। विवेक तन्खा ने बताया कि पिछले एक सौ साल में देश पर आनेवाली यह बहुत बड़ी मुसीबत है। मुसीबत का सामना एक साथ दो पीढ़ी कर रही है। पिछले एक महीने से देश में लाकडाउन है। दिनों दिन कोरोना मरजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के लोगों में भारी भय का वातावरण है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। गरीब लोग दो  मोर्चे पर युद्ध लड़ रहे हैं। एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ भूख का साना करना पड़ रहा है।
 
                   पत्र मे  तन्खा ने लिखा है कि इस दौरान रोज कमाने और रोज खाने वालों की स्थित बहुत ही दयनीय है। उनते रा, एक रूपए भी नहीं है। कई लाख जनता के सामने मरने की स्थिति आ चुकी है। वही पत्र पत्रिकाओं से खबर मिल रही है कि प्रशानिक अव्यवस्था के चलते ट्रकों सब्जियां सड़ रही है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश के हालात क्या है। निवेदन है कि इस दौरान लोगों की क्रय शक्ति को मजबूत किया जाए। प्रदेश गरीब परिवार के बीच आने वाले कुछ महीनों तक पांच हजा रसे 6 हजार रूपए सहयोग दिया जाए। ताकि लोग परिवार का अच्छी तरह से ना ही सही लेकिन हालात से मुकाबले होने तक अपनाऔर परिवार का  भरणत कर सकें।
        
                     पढिए विवेक तन्खा ने पत्र में और क्या क्या लिखा है।
close