विश्व में महिलाओं ने दिखाई ताकत–भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
DSCN1589बिलासपुर–अंतर्राष्र्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा कार्यालय करबला में महिला डॉक्टर पल्लवी गिरी, वकील नवनीत पाण्डेय, पत्रकार तारणी शुक्ला, समाज सेविका अंजली और दाई जानकी मेहर  का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ।

               इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने उपस्थित लोगों को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तरक्की दिलाने वाला है। उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। आज पूरे विश्व में महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिभा और काबिलियत के दम पर अपनी विशिष्ठ पहचान कायम की है। देश की महिलाओं ने भी समय के साथ सफलता को नापा है। हम सब मिलकर समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी गरिमा को बनाये रखने के साथ उन्हें विकास के सम्मान अवसर देने का प्रयास करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि पूरा विश्व 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। महिलाओं के सम्मान के लिए घोषित इस दिन को केवल याद रखने के लिए नहीं बल्कि उद्देश्यों को साकार करना है। महिलाओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान जाहिर करना है। महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

                भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधा वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री पूजा विधानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सुधा वर्मा, शैलबाला वर्मा, मंजूलता अग्रवाल जयश्री अग्रवाल, नववीत पाण्डेय, अंजली ने उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि महिलाएं घर परिवार की उत्तरदायित्वों के साथ  पार्टी के दायित्वों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाती है।

              कार्यक्रम का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री रूक्मणी कौशिक और प्रतिभा मिश्रा ने किया। आभार जयश्री अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुधा गुप्ता, रीता बरसैया, बुला विश्वास, रूक्मणी सोनी, तारिणी शुक्ला, जयश्री चैकसे, सरोजनी कुर्मी, समा उईके, संध्या सिंह, सीता शर्मा, जानकी मेहर, प्रभा तिवारी, रजनी यादव, सुनीता मानिकपुरी, गीता रजक, रीटा भामरा, गायत्री सोनी, नीरजा सिन्हा उपस्थित थी।
close