विस उपाध्यक्षः शिकायत दूर करें निगम आयुक्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160803-WA0089बिलासपुर—अशोक नगर में बेजाकब्जा धारियों पर हो रही बेदखलीकरण की कार्यवाही पर डिप्टी स्पीकर बद्रीधर दीवान ने निगम आयुक्त को अपने आवास पर तलब किया। दीवान ने पार्षदों की उपस्थिति में बेदखलीकरण को लेकर नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे से सिलसिलेवार चर्चा की। दीवान ने कहा कि बेदखलीकरण को लेकर प्रभावित लोगों की लगातार शिकायत मिल रही है। सभी शिकायतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने आज अपने आवास में क्षेत्र के स्थानीय पार्षदों और प्रभावित परिवांंरोंं की शिकायत को निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे के सामने रखा। अपने निवास पर डिप्टी स्पीकर दीवान ने बेदखलीकरण अभियान को लेकर चर्चा की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास सुविधा से वंचित ना रहे। अलाट किये गये शासकीय आवास में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

                  दीवान ने चौबे से बताया कि सुविधाओं से संतुष्ट होने के बाद ही हितग्राहियों को नए आवास में शिफ्ट किया जाए। चर्चा के दौरान पार्षदों ने अपनी उपेक्षा को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। पार्षदों ने बताया कि कई हितग्राहियों को आवास नहीं दिया जा रहा है। कई लोग पूर्व में अपने मकान को बेचकर जा चुके हैंं। योजना का लाभ भी ले चुके हैं। बावजूद इसके उनका नाम सर्वे सूची में शामिल है। शासकीय आवास पर भी कब्जा कर लिया है। वास्तविक लोग विस्थापित जिन्दगी जी रहे हैं।

                     आयुक्त के सामने पार्षदों ने दीवान से बताया कि निगम मे उन्हें और उनकी बातों को अनसूना कर दिया जाता है। निगम आयुक्त ने  दीवान और शिकायत करने वाले पार्षदों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को दूर किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। इस दौरान रूपानी अनिल गुप्ता, सुनीता, जीतू साहू, रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय, बंशी साहू, नारद साहू, विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान समेत स्थानीय पार्षदगण उपस्थित थे।

close