शक्ति सिंह गोहिल होंगे पत्रकारों से रूबरू..कांग्रेस का दावा सरकार की खोलेंगे पोल…स्क्रिनिंग कमेटी करेंगी रायशुमारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ 29 अगस्त को बिलासपुर दौरा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला, शहर कांग्रेसियों के अलावा वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करेंगे। पत्रकार से भी रूबरू होंगे। अखिल भारतीय राष्टीय कांग्रेस सचिव, प्रदेश प्रभारी चंदन यादव और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर 29 अगस्त को बिलासपुर पहुंचेंगे।
                                     जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राष्टीय सचिव चंदन यादव और केन्द्रिय स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी 29 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इन दिनों में दोनो नेता जिले के सातों विधानसभा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। ब्लॉक, शहर, जिला कांग्रेस कमेटियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के अलावा विधानसभा वार कांग्रेसियों से  अलग अलग मुलाकात करेंगे।
             अनिल सिंह ने बताया कि चंदन यादव और रोहित चौधरी बुधवार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे तखतपुर विधानसभा, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर  बिल्हा , दोहपर डेढ़ बजे दोनों नेता संबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे से मरवाही और  कोटा विधानसभा के कांग्रेसियों से बातचीत करेंगे। शाम 6 बजे से बिलासपुर विधानसभा के शहर कांग्रेसियों से रूबरू होंगे।
                 प्रवास के दूसरे दिन दोनों नेता 30 अगस्त सुबह साढे 10 बजे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों और साढ़े 11 बजे बेलतरा के कांग्रेसियों से बातचीत के बाद दोपहर 1 बजे मुंगेली के लिए प्रस्थान करेगें।
     अनिल ने बताया कि इस दौरान दोनो नेता बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी के गठन, प्रशिक्षण व समन्वयक से रायशुमारी करेंगे।जमीनी परिस्थितियों का जायजा हाईकमान तक पहुंंचाएंगे।
शक्ति सिंह गोहिल का बिलासपुर दौरा
                            जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंंह ने बताया कि 29 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल भी बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान गोहिल कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को पुख्ता प्रमाण के साथ पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
close