शराबी ने किया पत्नी को लहुलुहान..खाया जहर

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

JILA ASPTALबिलासपुर—- पति ने पत्नी पर जान लेवा हमला करने के बाद जहर खा लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बहरहाल दोनों की हालत गंभीर है।  मामले की शिकायत महिला के भाई ने थाने में दर्ज करायी है।

                            जानकारी के अनुसार तारबाहर बंगलायार्ड निवासी विनोद मसीह ने अपनी पत्नी मेरी जोसफ पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। हमले के बाद उसने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि विनोद आदतन शराबी है। आज सुबह विनोद ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी से मेरी के गले, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आयी है। पत्नी पर हमला करने के बाद विनोद ने मच्छर मारने की टिकिया खाकर जान देने का प्रयास किया।

               घटना के बाद घर में मां और पिता को तड़पता देख बेटी  ऐलिना मसीह ने अपने मामा छोटू जोसफ को जानकारी दी। छोटू से जानकारी मिलते ही ताररबाह पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों को किसी तरह  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

                    फिलहाल अधिक खून निकलने और कीटनाशक दवा खाने से दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दोनो के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिलेगी। घायल मेरी के भाई छोटू जोसफ ने बताया कि विनोद की शराबखोरी से बहन काफी परेशान थी। शराब पीेने के बाद विनोद बहन के साथ मारपीट करता था।

जनता कांग्रेस नेता को थाना में बैठाया...3 घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा...मणिशंकर ने कहा मैं नहीं डरता
READ