Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

शराब दुकानों को दो घंटे का अतिरिक्त समय…राज्य शासन का आदेश– 11 से रात्रि 10 बजे तक खुलेगी मदिरा दुकान ..

अतिक्रमित भूमि, व्यवस्थापन, शासकीय भूमि , आबंटन , डायवर्सन प्रक्रिया, सरलीकरण ,संबध, शासन ,जारी,दिशा-निर्देश,रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,

mantralay_rprबिलासपुर— आबकारी विभाग मंत्रालय ने प्रदेश में मदिरा दुकान खोलने और बंद करने के समय में एक घंटे का परिवर्तन किया है। राज्य शासन से जारी आदेश के अनुसार देशी,विदेशी मदिरा दुकान व्यवस्था संस्थापन 2017 और लायसेंस शर्तों में जरूरी संशोधन कर कलेक्टरों को नया अधिकार दिया है। शराब दुकाने अब दोपहर एक घंोटे पहले और शाम को निर्धारित समय से एक घंटे बाद बंद होंगी।

Join WhatsApp Group Join Now

                        राज्य शासन आबकारी मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार व्यवस्थापन नियम और सामान्य लायसेंस शर्तों में मदिरा दुकान के खुलने और बंद को लेकर नया समय निर्धारित किया गया है। आबकारी मंत्रालय के अनुसार  मदिरा दुकान खुलन का समय दोपहर 12 बजे है। जबकि रात्रि 9 बजे बंद कर दिया जाता है।

                                 शराब दुकानों को पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में ढाई घंटे की देरी से खोला और बंद किया जाता है। नई व्यवस्था में दुकानों के खुलने से पहले और बंद होते समय भीड़ बढ़ जाती है। जिसके कारण अप्रिय स्थिति बन जाती है।  कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

                        आबकारी मंत्रालय विभाग से जारी पत्र के अनुसार अप्रिय और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शर्तों में कुछ संशोधन किया जाता है। यदि कलेक्ट चाहते हैं कि दुकान दोपहर 12 बजे की वजाय 11 बजे खुले और बंद होने का समय रात्रि 9 बजे से धकेलकर रात्रि 10 बजे कर दिया गया है शराब दुकाने अब दोपहर 11 बजे से रात्रि 10 बजे किया जाता है। ताकी शराब दुकान खुलने और बंद होने में कानून की स्थिति उत्पन्न ना हो।

                                शासन ने नया आदेश जारी कर बताया है कि मदिरा दुकानों से कोई भी व्यक्ति 2 बोतल देशी …चार बोतल वीयर खरीद सकता है। समय और क्रय प्रक्रिया की जानकारी जिला कलेक्टरों तक पहुंच गयी है।

close
Share to...