Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

शहरों की सफाई में लगे स्व सहायता समूहों को समय पर मिले मानदेय-अमर

nikay_samiksha_amarरायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी नगर निगमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निगमों को खुले में शौच मुक्त करने और मिशन क्लीन सिटी की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में श्री अग्रवाल ने जल्द से जल्द सभी निगमों को ओडीएफ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी निगमों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत संचालित सभी कार्य तेजी से किये जाएं। श्री अग्रवाल ने सभी निगमों में कचरा पृथक्करण कार्य को नियमित एवं तेजी से करने के निर्देश दिये। उन्होंने डोर टू डोर कलेक्शन और डस्टबिन वितरण कार्य की भी समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वसहायता समूहों के माध्यम से शहरों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

Join WhatsApp Group Join Now

                  मंत्री ने कहा कि नगर निगमों में स्वसहायता समूहों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिये तीन महीने और नगर पालिकाओं में कार्यरत कर्मियों के लिये छह महीने की राशि जारी हो चुकी है, ऐसे में मानदेय भुगतान में लापरवाही नहीं होनी चाहिये ताकि सफाई नियमित रूप से होती रहे। श्री अग्रवाल ने सभी निगमों में प्रस्तावित नये कार्यों की भी जानकारी ली।

                   अमर ने सभी निगमों के आयुक्तों से कहा कि निगमों की आय बढ़ाने पर जोर दें ताकि निगमों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हो सके। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि सभी नगर निगम मासिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली करें जिससे कि समय सभी भुगतान हो सकें। उन्होंने एलईडी लाइट लगाए जाने के कार्य की प्रगति भी जानकारी ली।

close
Share to...