शहर की चार सड़कों को फोर लेन का तोहफा…अमर

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

Tewnty _augबिलासपुर–बिलासपुर शहर साफ सफाई और सड़कों को लेकर बहुत परेशान है। दावा है कि आनेवाले कुछ महीनों में ही बुनियादी सुविधाओं को दुरूस्त कर लिया जाएगा। सड़क,पानी,बिजली,साफ सफाई जैसी समस्याओं को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। शहर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना बना ली गयी है। परिणाम भी सबके सामने होगा। शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरपेज वाटर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो…जमीन के पानी का दोहन कम से कम हो इसके लिए सरकार ने निश्चित रणनीति के तहत काम भी शुरू कर दिया है। सिवरेज को किसी भी सूरत में एक साल के भीतर दुरूस्त कर लिया जाएगा। यह बातें आज मोबाइल एप्स के लाचिंग के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 निकाय मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से शहर में सड़क निर्माण,साफ सफाई और निर्माणाधीन सीवरेज प्रोजेक्ट में देरी हुई है। इससे आम लोग परेशान हुए हैं। शहर विकास में भी बाधा आयी है। लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तय किया है कि तमाम विकासकार्यों का टेंडर पास कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम किया जाए। सभी काम एक साथ हों इससे सड़क नाली जैसी समस्याओं से जनता को निजात मिलेगी। अमर ने कहा कि बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन सीवरेज प्रोजेक्ट में लेटलतीफी पर बोलते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि अगले साल जून महीने तक हर हाल में इसे सिवरेज योजना को पूरा कर लिया जाएगा।

                         अमर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि निगम के चलते शहर विकास का बंटाधार नहीं हुआ है। कुछ तकनिकी खामियां और उम्मीद से अधिक जिम्मेदारियों ने विकास के कार्यों को प्रभावित किया है। उन्होने कहा कि अविभाज्य प्रदेश के समय निगम पर जिम्मेदारी कम थी। धीरे धीरे काम का बोझ और स्तर बढ़ा… लोगों ने काम भी किया। इस बीच गुणवत्ता प्रभावित हुई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। निगम और शासन दोनों तंत्र मिलकर गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। नाली,सड़क का काम एक साथ होगा।

                      ईओडब्लू के छापे वाली बयान पर मंत्री ने बताया कि वार्डभ्रमण के दौरान काम को सही तरीके से करने और लापरवाही को नियंत्रित रखने के लिए दाबाव बनाना जरूरी है। ईओडब्लू वाली बात भी शायद आयी थी। उन्होने कहा कि वार्डभ्रमण के दौरान शिकायतें मिली थी। इसलिए अधिकारियों और स्थानीय नेताओं पर इस प्रकार का दबाव बनाना जरूरी है।

      अमर ने बताया कि साफ सफाई व्यवस्था पर आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। कछार के लिए टेंडर निकाला गया है। उन्होने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। नामिनल शुल्क प्रत्येक घरों से लिया जाएगा। इसके बाद शहर की सड़कें और नालियां साफ दिखाई देने लगेंगी। क्योंकि ज्यादातर कचरा घरों के होते हैं। जिसके चलते नालिया जाम होती हैं। सड़क गंदा नजर आता है। अमर ने बताया कि शहर के सभी नाली सड़क का काम एक साथ किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।शहर की लाइटों को एलईडी में बदल दिया जाएगा।

                   मंत्री ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत जल प्रदाय पर 245 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। सिवरेज पर 21 करोड़, उद्यान विकास पर 8 करोड़ और रिफार्म पर कुल चार करोड़ खर्च किये जाएंगे। अमर ने बताया कि शहर की प्रमुख चार सड़कों को फोर लेन किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से नेहरू चौक से उस्लापुर, गांधी चौक से लालखदान, गांधी चौक से तारबाहर और संजय तरण पुष्कर से इन्दू चौक की सड़कें शामिल हैं। अमर ने बताया कि साइंस कालेज के पीछे सर्वसुविधा वाला काम्पलेक्स तैयार किया जाएगा। बीस करोड़ की लागत से यहां हेलीपेड समेत कई सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। अमर ने बताया कि यहां पर उद्योग मेला से लेकर सभी प्रकार की व्यापकag_lauch सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बन जाने से शहर को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अमर अग्रवाल एप्स

        अमर अग्रवाल ने बताया कि जनता से हमेशा संपर्क में रहूं इसलिए मोबाइल एब्स का आज लांचिग किया गया। प्रधानमंत्री के निर्देश पर पहले से ही भाजपा नेता फेसबुक,ट्वीटर,वाट्सअप से जुड़े हुए हैं। हमारे यहां जनशिकायत केन्द्र पिछले चार साल से काम कर रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से सप्ताह के दो दिन जनता से सीधे सम्पर्क में रहता हूं। एप्स लांच होने के बाद अब 24 बाई 7 जनता से जुड़ा रहूंगा।

                     अमर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को एप्स के माध्यम से मुझ तक पहुंचा सकता है। उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

close