पुलिस जानाकारी के अनुसार सरकंडा निवासी एक महिला ने शिकायत की है कि एक व्यक्ति उसका एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। शादी का झांसा देकर उसने लगातार उसके साथ अन्याय किया। अब शादी से मुकर रहा है। व्यक्ति सरकारी हॉस्पिटल में वार्ड व्वाय का काम करता है।
महिला के शिकायत के अनुसार संजय जायसवाल शादी की झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया अब शादी से मुकर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2015 में पति की मौत हो गयी। सहारे की तलाश में हॉस्पिटल में वार्ड ब्वाय संजय जयसवाल के सम्पर्क में आयी। एक साल तक दुष्कर्म किया। जब भी शादी के लिए कहा उसने टाल दिया। महिला ने आज थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 375(4) और 376 अपराध दर्ज किया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।