शिक्षामंत्री टेकाम यकायक पहुंचे सिम्स..हादसे में घायल अपनों से मिले…निरीक्षण के दौरान सिम्स व्यवस्था के हुए कायल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— बुधवार को शाम चार पांच बजे के बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री यकायक सिम्स पहुंचे। इसकी भनक सिम्स प्रबंधन को भी नहीं थी। बाद में जानकारी हुई कि प्रेमसाय सिंह टेकाम सिम्स में भर्ती दो मरीजों को देखने पहुंचे हैं। दोनों मरीजों की हाल चाल पूछने और उचित इलाज के निर्देश के बाद प्रेमसाय सिंह अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रेमसाय सिंह ने सिम्स की साफ सफाई और व्यवस्था की जमकर तारीफ की।रायपुर से अम्बिकापुर की तरफ जा रहे है प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम यकायक सिम्स पहुंच गए। मंत्री के यकायक आने से सिम्स में खलबली मच गयी। प्रेमसाय सिंह डिप्टी एमएस आरती पाण्डेय और सिम्स प्रबंधन के आलाधिकारिहयों के साथ सीधे सड़क दुर्घटना में घायल दो मरीजों को देखने वार्ड में पहुंचे। मरीजों से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री इलाज व्यवस्था को लेकर  जानकारी मांगी। प्रेमसाय ने सिम्स को भी घूमकर देखा । उन्होने साफ सफाई और व्यवस्था की जमकर तारीफ की।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
                   सिम्स की डिप्टी एमएस आरती पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा मंत्री  खास दो घायल मरीजों को देखने आए थे। जानकारी दी कि अम्बिकापुर से आते समय कटघोरा के पास इन्नोवा कार पलट गयी। कार में सवार प्रदीप कुमार और देवनारायण सवार थे। कार पलटने से दोनों सवार को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों को सिम्स में सुबह दस बजे के आस पास भर्ती किया गया है।
                     जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार और देवनारायण दोनों अम्बिकापुर कांग्रेस के स्थानीय नेता हैं। प्रदीप कुमार कांग्रेस के पार्षद भी हैं। दोनों कोरबा की तरफ आ रहे थे। कटघोरा के पास सुबह करीब पांच छः बजे के बीच दोनों ने देखा कि बीच सड़क में भैंस लेटी हुई है। हार्न बजाने के बाद भी भैंस नही हटी। जिसके कारण तेज रतफ्तार में गाड़ी को काटना पड़ा। देखते ही देखते इन्नोवा सड़क से उतर कर पलट गयी। जिस के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
                                       दोनों को कटघोरा में प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स लाया गया। आरती पाण्डेय ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। जल्द ही अस्पताल से रीलिव कर दिया जाएगा।
close