शैलेश समर्थकों ने की FIR की मांग..रतनपुर कांग्रेसियों ने कहा..झूठी शिकायत पर प्रदेश प्रवक्ता को बनाया निशाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–रतनपुर कांग्रेस नेता और शैलेन्द्र पाण्डेय के समर्थकों ने रतनपुर थाना में लिखित शिकायत कर प्रमेन्द्र मानिकपुरी को गिरफ्तार करने की मांग की है।थाना प्रभारी को कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि प्रार्थी प्रमेन्द्र की गतिविधियां पहले से ही संदिग्द है। कई मामलों में लोगों को ब्लैकमेल भी किया है। ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया जाना गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है।
                       रतनपुर थाना पहुंचकर शैलेश पाण्डेय के समर्थक और कांग्रेसियों ने प्रमेन्द्र मानिकपुरी के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की मांग की है। रतनपुर के कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी को बताया कि शैलेश पाण्डेय राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और इज्जतदार व्यक्ति हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जिसकी शिकायत पर कोटा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है वह व्यक्ति ब्लैकमेलिंग के कई मामलों में अपराधी है।
                कांग्रेसियों ने कहा एफआईआर दर्ज किए जाने से पहले पुलिस को जांच पड़ताल करना था। बावजूद इसके इन सब प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। आननफानन में एफआईआर दर्ज कर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के दामन पर कीचड़ उछाला गया। कांग्रेसियों के अनुसार शैलेष पांडे का व्यक्तित्व मुखर है। पिछले कुछ महीनों से सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। शायद यही कारण है कि पाण्डेय को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
        कांग्रेसियों ने कहा कि झूठी एफआईआर लिखाने वाले प्रमेंद्र मानिकपुरी को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
Share This Article
close