संपत्ति कर वृद्धि का विरोध–29 को कांग्रेस का महाबंद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20160127_145637बिलासपुर– नगर निकायों में पचास प्रतिशत संपत्ति कर लगाने के विरोध में 29 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी बंद का एलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने आज एक बैठक कर सर्वसम्मति से बिलासपुर में भी बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद जिला कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि प्रदेश के नगरी निकायों में एक तरफा तुगलकी फरमान जारी कर सम्पत्ति कर 50 प्रतिशत किये जाने का विरोध करते हैं। 29 जनवरी को प्रदेश व्यापीबंद के आव्हान के तहत बिलासपुर बंद करने का  जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने फैसला लिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     निकायों में पचास प्रतिशत सम्पत्ति कर वृद्धि के खिलाफ शहर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में ब्लाक के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और 29 जनवरी को बंद के निर्णय को सफल बनाने की रूपरेखा पर अपनी बातें सबके सामने रखीं। ग्रामीण अध्यक्ष शुक्ला ने जिले के नगर पालिका और  नगर पंचायतों को बंद करने के लिए बनाई गई योजना को सिलसिलेवार सबके सामने रखा। शहर अध्यक्ष वोलर ने नगर निगम बिलासपुर में बंद को सफल बनाने की रणनीति उपस्थित लोगों के साथ विचार विमर्श किया।

                        बेठक को प्रदेश महामत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखगफ्फार, बसंत शर्मा, शेख नजीरूद्दीन, शैलेन्द जायसवाल, अकबर खान, शशि देवांगन, स्वप्निल शुक्ला, धर्मेश शर्मा, सावित्री सोनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने सर्व सम्मति से 28 जनवरी को सभी 66 वार्डो में नगरीय प्रशान मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला शाम 6 बजे जलाने का एलान किया। इसके अलावा दोपहर 2 बजे, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई और किसान कांग्रेस बंद के समर्थन में प्रमुख मार्गो पर बाईक रैली निकालने का लिर्णय लिया गया।

                    संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि निकाय मंत्रालय के तुगलकी फरमान के खिलाफ 29 जनवरी को बंद की मुनादी कराई जावेगी। वरिष्ठ कांग्रेसजनों की टीम लघु-उद्योग संघ,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स, माल धक्का थोक व्यापार ऐसोसिएशन समें सभी प्रमुख बाजार के व्यापारी संगठनों से समर्थन के लिए संपर्क करेगी। 29 जनवपी रो सुबह 10 बजे नेहरू चौक से रैली प्रमुख बाजारों से होते हुए व्यापारियों दुकान बंद करने को कहा जाएगा।

संगठनों का महाबंद को समर्थन

                     संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि बैठक के बाद प्रदेश व्यापी बंद को छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ, जिला उद्योग संघ, छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर चेम्बर ऑफ कामर्स, बिलासपुर ऑटो मोबाइल ऐसोसिशन, थोक सब्जी मंड़ी संघ, बस आपरेटर संघ, व्यापार विहार संघ, क्रेडाई, पेट्रोल-डीजल ऐसोसिएशन, श्रीराम क्लाथ मार्केट संघ, गोलबाजार डेली नीड संघ, थोक कपड़ा व्यापारी संघ, गांधी चौक व्यापारी संघ, प्लाइवुड व्यापारी संघ, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ, बर्तन व्यापारी संघ, सराफा ऐसोसिएशन, ऑटो पार्ट ऐसोसिएशन, तेलीपारा व्यापारी संघ, होटल ऐसोसिएशन, एजेंसी ऐसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, जिला ऑटो संघ पेट्रोल-डीजल संघ से सम्पर्क किया गया।  उन्होने बंद का समर्थन किया है।

                             जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित  बैठक में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला, सुभाष ठाकुर, ऋषि पाण्डेय, हर्मेन्दर शुक्ला, हफीज कुरैशी, अरविन्द शुक्ला, पार्षद और प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव शहजादी कुरैशी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश शुक्ला, अमित दुबे, अखिलेश श्रीवास, एस.डी. कार्टर, दीपांशु श्रीवास्तव, मुकिम कुरैशी, रामा बघेल, रोशन पाटले, भागीरथी यादव, निर्मल मानिकपुरी, अखिलेश बाजपेयी, रमेश गुप्ता, धनराज देवांगन, तहमुलहक, बजरंग बंजारे, कांशी राम रात्रे, भरत कश्यप, लाल्टु घोष, मोती लाल कुर्रे, महामंत्री राजू खटिक, मनोज शर्मा, प्रमोद नायक, पिनाल उपवेजा, अभिशेख सिंह राजा, पार्षद प्रत्याशी सीमा पाण्डेय, चित्ररेखा, अजरा बेगम, दिप्ती चन्द्रा, गुलनाज बाबा खान, संयज सिंह चैहान, नवीन दुबे, रमायण बहेलिया, केहुर अली, बिशुन, जयकिशन, अल्पनारायण, पालचन्द्र, महेत राम, उमेश मौर्य, करम गोरख, नवल सोनी, शैलेष, मोहम्मद शाहिद, राजेश सिंह, असलम खान, सिद्धार्थ पाण्डेय, राजेश मानिकपुरी, मोहन गोले, विनोद जवाहर, प्रेम दास, श्रेष्ठपाठक, सुशिल मौर्य, रणजीत सिंह सिरगिट्टी, भरत जुर्यानी, मनमोहन रजक, घनश्याम, गन्नु सोनी, रसीद खान, विजय सिहोरे आदि उपस्थित थे।

close