सचिव और कलेक्टर से किरन को बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20160811142539बिलासपुर– युवा इंजीनियर किरन तिवारी को आज युवा एवं खेल मंत्रालय मुख्य सचिव,कलेक्टर अन्बलंगन पी ने तकनिकी शिक्षा प्रोत्साहन राशि भेंट किया। इस मौके पर श्रमआयुक्त अविनाश चम्पावत भी उपस्थित थे। वोरा और कलेक्टर ने किरन तिवारी को उत्साहित करते हुए कहा कि जमकर पढा़ई करें। अपने माता पिता और शहर का नाम रोशन करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत तकनिकी शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजनांतर्गत आज युवा इन्जीनियर किरन तिवारी को बाइस हजार नौ सौ रूपए का चेक दिया गया। मंगला निवासी किरन का पिता इलेक्ट्रिक का काम करता है। किरन जे.के.इन्स्टीट्यूट कालेज सातवें सेमेस्टर का छात्र है। संतोष कुमार का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। श्रम विभाग ने शासन की योजना के तहत किरन कुमार को खेल एवं युवा कल्याण मुख्य सचिव सोनमणि वोरा, श्रम आयुक्त अविनाश चम्पावत और कलेक्टर अन्बलगन पी के हाथों किरना कुमार को चेक दिया।

                          इस मौके पर शासन के पदाधिकारियों ने किरन को अच्छी पढ़ाई करने की नसीहत देते हुए कहा कि माता पिता और अपने जिले का नाम रोशन करे। सरकार उसकी मुश्किल को दूर करेगी।

                                      इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारी अनिता गुप्ता और दीपक पाण्डेय भी उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि किरन पढ़ाई में होशियार है। प्रतिभावान छात्रों के लिए सरकार का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। उम्मीद है कि एक दिन किरन अखिलेश की ही तरह प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

 

close