सड़क हादसे में दो की मौत, हाईवा से टकराई बाइक ,एक की हालत गंभीर

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)सामने जा रही दुपहिया वाहन को पीछे से दुपहिया वाहन चालक ने हाईवा को ठोकर मार दी जिससे। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु गई। एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरिया थाना के खुटेरा गाँव के पास देर रात एक तेज बाइक रफ्तार बाइक सवार हाइवा के पीछे टकरा गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार तीन में दो लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वही पीछे बैठे एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे 108 की मदद से पथरिया के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हालात गंभीर होने के वजह से घायल युवक को सिम्स रिफर कर दिया गया है हादसे में मृतक पथरिया क्षेत्र के ग्राम सोढ़ी मराठी निवासी मृतक सम्प्पत राजपूत और राजा सतनामी इसी सड़क दुर्घटना में घायल फेकू सतनामी है। जिसे इलाज के लिए स्क्रीन से बिलासपुर ले जाया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close