सप्ताह में दो दिन रहेगा लाक डाउन.. कलेक्टर का आदेश..शर्तों के साथ कुछ सेवाओं को समय की छूट..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—– जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर धारा 144 को 17 मई तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा आदेश में बताया गया है कि अब शनिवार और रविवार को जिले में पूरी तरह से लाकडाउन रहेगा। इस दौरान कुछ अत्यावश्यक सेवाओं को शर्तों के साथ छूट रहेगी। कलेक्टर यह आदेश शुक्रवार को जारी किया है।कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने एक आदेश जारी कर जिले में कोरोना 19 के प्रकोप को ध्यान में  रखते हुए धारा 144 को 17 मई तक बढ़ा दिया है।  कलेक्टर ने आदेश में बताया है कि 17 मई के बाद भी सप्ताह में जिले में दो दिन का पूरी तरह से लाकडाउन रखा जाएगा। पूरे मई माह में शुक्रवार शाम सात बजे सोमवार सुबह 6 बजे तक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। यानि दो दिनों तक बाजार पूरी तरह से बन्द रहेगा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

जारी आदेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

close