सफाई व्यवस्था देख कलेक्टर निराश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर अन्बलगन पी. निगम आयुक्त रानू साहू के साथ नगर का भ्रमण किया। तिलक नगर स्थित एक हॉटल संचालक कड़ी फटकार लगाते हुए डिस्पोजल का उपयोग नही करने और डस्टबीन रखने हिदायत दी। कलेक्टर अन्बलगन और निगम आयुक्त ने शनिचरी बाजार और स्लाटर हाउस के आस-पास सफाई कार्यो का भी निरीक्षण किया। सफाई ठेकेदार से सफाईकर्मियों की संख्या की जानकारी के बाद कलेक्टर ने एक अधिकारी को कर्मचारियों की संख्या पर विशेष नजर रखने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         कलेक्टर ने किलावार्ड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। पचरीघाट गणेश और दुर्गा विर्सजन स्थल पहुंच मार्ग को दुरूस्त करने और साफ सफाई रखने को कहा। इस दौरान स्थानीय पार्षद ने कलेक्टर को बताया कि सलीम नाम का वाहन चालक नगर का कचरा नदी में फेंकता है। कलेक्टर ने तत्काल संबधित वाहन वाहन चालक से कचरा उठाने का निर्देश देते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा।

           कलेक्टर ने कतियापारा की विभिन्न गलियों, गांधी चैक, पुराना हाई कोर्ट रोड, रविन्द्रनाथ टैगोर चैक, तारबहार चैक एवं इंदिरा कालोनी क्षेत्र में भी साफ सफाई का जायजा लिया। इंदिरा नगर क्षेत्र को छोड़ ज्यादातर स्थानों की सफाई व्यवस्था ने कलेक्टर को निराश किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त रानू साहू समेत स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओंकार शर्मा पार्षद अतुल बापते, स्वास्थ्य निरीक्षक और सफाई ठेकेदार विशेष रूप से उपस्थित थें।

close