सभी गरीबों का होगा पक्का आशियाना..निकाय मंत्री अमर ने कहा…पिंक ने जीता शहर का दिल..महिलाएं हुई सशक्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

R,बिलासपुर–बिलासपुर शहर में कोई भी गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा। जिसकी जहां झोपड़ी है..वहीं पर गरीबों का पक्का मकान बनेगा। बिलासपुर शहर में 2022 तक 25 हजार मकान बनाए जाएंगे। नूतन कॉलोनी में भी पक्के मकान बनकर तैयार हो गये हैं। वहां उन्हीं लोगों को घर दिया जा रहा जिन्हें वहां से विस्थापित किया था। यह बातें नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने महिला स्व सहायता समूह के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहीं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 महिला स्व सहायता समूह उन्मुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन घोड़ादाना स्कूल और इमलीभाठा स्थित शासकीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों से लगभग 5 सौ से अधिक स्व सहायता समूह की 10 हजार महिलाएं शामिल हुईं।

   कार्यक्रम को संबोधित कर अमर अग्रवाल ने कहा कि स्व सहायता समूह की हजारों महिलाओं की संख्या देखकर लगता है कि आपने सशक्त होने का प्रण ले लिया है। महिला सशक्तिकरण से ही गरीबी दूर होगी। जब एक परिवार के कई सदस्य रोजगार से जुड़ जाते हैं तब परिवार में आर्थिक समृद्धि आने लगती है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिये आवर्ती निधि उपलब्ध कराना प्रशिक्षण दिलाना मिशन का मुख्य उद्देश्य है।

                  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से निजी क्षेत्र में भी महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। संगवारी योजना से राज्य की सैंकड़ों महिलाएं बड़े.बड़े होटलों में रोजगार पा रही हैं। 10 हजार रूपये महीने तक आय अर्जित कर रही हैं। संगवारी योजना के तहत महिलाओं को खाना बनाना घरेलू कामकाज का बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

              मंत्री ने बताया कि पिंक ऑटो की महिला चालकों का जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। देखकर और सुनकर खुशी होती है। अब महिला यात्री रात्रि में पिंक ऑटो की सवारी करने से संकोच नहीं करती। पिंक ऑटो चालक महिलाओं ने बताया कि अब वे पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। बच्चों का बेहतर भविष्य बना रही हैं।

                                   अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने मितानिन योजना प्रारंभ की। उसी का परिणाम है कि मातृ.शिशु मृत्यु दर में भारी कमी आई है। राज्य सरकार ने गरीबों को सस्ता चावल, इलाज के लिये स्मार्ट कार्ड की सुविधा देकर जीवन को सुखद बनाया है। आयुष्मान योजना से अब 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। स्काय योजना से सभी महिलाओं को मोबाईल के जरिये शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। महिलाएं योजनाओं का लाभ भी उठाने लगी हैं।

                    कार्यक्रम के समापन पर स्व सहायता समूहों को आवर्ती निधि के चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, निगम सभापति अशोक विधानी, उपायुक्त जागृति साहू, पार्षद श्याम साहू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद थे।

close