24 Oct 2019
सभी ब्लाकों में कांग्रेसियों का धरना…अटल समेत नेताओं ने साधा मोदी सरकार पर निशाना..कहा चौपट हो गयी अर्थव्यवस्था

सत्यम चौक में ब्लाॅक कांग्रेस एक के अध्यक्ष तैययब हुसैन की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक वैजनाथ चंद्राकर, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश युवक कांग्रेस नेता जावेद मेनन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल हुए। कांग्रेस नेता वैजनाथ चंद्राकर ने अपने संबोधन में केन्द्र की आर्थिक नीति को असफल बताया। नोटबंदी जीएसटी और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया। चन्द्राकर ने कहा गलत नीतियों से देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गयी है। व्यापार अैार उद्योग धंधे चौपट हो गये हैं।
सभा को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। अटल ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण है।वित्त मंत्री को छत्तीसगढ आकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की नीतियों का अध्ययन करना चाहिये। जब पूरे देश में मंदी है तो छत्तीसगढ़ में मंदी क्यों नही है। अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि देश में उद्योग और व्यापार अंतिम सांसे गिन रहे है। बाजार पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। आम जनता की मूलभूत आवश्यकताएं महगांई भेंट चढ़ रही है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान पर है। देश की जीडीपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हास्यपद स्थिति यह है कि आर्थिक स्थिति हमसे अच्छी बांग्लादेश श्रीलंका की है।
सभा को शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने भी संबोधित किया। बोलर ने बताया कि आम जनता की थाली मंहगी हो गयी है। डीजल पेट्रोल की मंहगाई के कारण जनता का परिवहन मंहगा हो गया हैं। सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। सभा को प्रदेश सचिव महेश दुबे,चंद्र प्रकाश वाजपेयी, अभय नारायण राय, सैययद जफर अली, संजय सिंह राजपूत, पार्षद शहजादी कुरेशी, चंद्र प्रदीप वाजपेयी, एस.एन.रात्रे, ने भी संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पंचराम सूर्यवंशी सीमा पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह बाटू, मो. जस्साज, शिवा नायडू, मंजू त्रिपाठी, सुशीला खजूरिया, मझला भाई, पार्षद काशी रात्रे, दुलारे भाई, अर्जुन सिंह, बद्री यादव, बब्बी भंडारी, रेहान रजा, रमजान गौरी, हर्ष परिहार, शेख मोइनुद्दीन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक ब्लाॅक अध्यक्ष तैययब हुसैन ने किया। आभार प्रदर्शन जावेद मेमन ने किया।
महामाया चौक में ब्लाॅक कांग्रेस 3 के धरना प्रदर्शन की अगुवाई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू ने किया। कार्यक्रम को राजेश पाण्डेंय, शिवा मिश्रा, ऋषि पाण्डेय, आशा सिंह, रीता मजूमदार, तृप्ति चंदा, सुभरा चक्रवर्ती, कामाक्षी पाटनवार, राजेश शुक्ला निर्मल मानिकपुरी, अजय साहू, अजय काले, सुभाष ठाकुर, प्रदीप पाण्डेय, पूर्णा चंद्रा, सूर्यमणि तिवारी, चेतन दास ने संबोधित किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी 4 ने अध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में रेलवे स्टेशन चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे ब्लाक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।