समयदानी कार्यकर्ताओं में अमित शाह का नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर—-भाजपा समयदानी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला जिला कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। कार्यशाला को वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानन्द सच्चिदानंद उपासने, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, ने संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा र्शीर्ष नेतृत्व भारत को  सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से दुनिया के शिखर पर देखना चाहता है। पार्टी के एक-एक नेता सबका साथ सबका विकास के साथ काम रहे हैं। अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने रात दिन मेहनत कर रहे हैं। एक-एक कार्यकर्ता ने पं.दीनदयाल के जीवन दर्शन को अंतिम छोर तक पहुँचाने संकल्प लिया है।  21 मई से 15 दिनो तक समयदानी कार्यकर्ता पं.दीनदयाल के जीवन दर्शन को जिले के एक एक घर तक पहुँचाएंगे। केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओ की जानकारी देंगे।

                        मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को ‘‘समर्पण दिवस‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता 15 दिन का समय प्रचारक के रूप में बूथों पर काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह किसी भी बूथ पर 15 दिन के प्रचारक होंगे। एक-एक मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित करेंगे। राम प्रताप ने बताया कि इस दौरान नये कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। हर शक्ति केन्द्रो और मंडलो में प्रभारी बनाये गये है। कार्याे की मानिटरिंग करेंगे।

              जन्म शताब्दी समारोह के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह की बिन्दुवार जानकारी दी। उपासने ने कहा कि पार्टी से समाज के प्रबुद्ध लोगों को जो़ड़ने का प्रयास करना है। ‘‘हर मंडल‘‘ ‘‘हरियर मंडल‘‘ कार्यक्रम के तहत 10 जुलाई से 31 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पं.दीनदयाल के जीवन दर्शन पर गोष्ठी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।इसी तरह अन्य प्रकोष्ठ दिए गए कार्यों को पूरा करेंगे।

                                           प्रदेश प्रशिक्षण सदस्य अवधेश जैन ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला।

close