सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने अधिकारियों को निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

dayanandकोरबा।कलेक्टर पी दयानंद ने शनिवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने इलाको का नियमित दौरा करें, अधिकारियों का सम्बन्ध आम जनता ग्रामीण व किसानो से जुड़ा होता है इसलिए सभी अधिकारी और मैदानी कर्मचारी मुस्तैदी से ग्रामीण इलाको का दौरा करते हुए आम जनता की समस्याओं से रु-ब-रु होकर उसका तुरंत निबटारा करे।कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदारो से पटवारियो को उनके निर्धारित मुख्यालय में उपस्थिति सुनिचिश्त करने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में हुई  बैठक के दौरान उन्होने अधिकारियों से विवादित-अविवादित नामांतरण के प्रकरण बंटवारा, सीमांकन ,रेल कारीडोर ,गेवरा रोड से पेंण्ड्रा रोड तक मुआवजा भुगतान की जानकारी इसके अलावा भू-अर्जन के प्रकरणों की जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                         बैठक में कलेक्टर ने भू- अर्जन, न्यायालयीन प्रकरणों, सीमाकंन के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिले में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण होने पर उसे हटाने की कार्यवाही करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दियाया।

                                               साथ ही बैठक में कलेक्टर ने खसरा,बी-वन नकल प्रदाय, व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने अपील संबंधित आवेदनों के निराकरण तथा विवादित मामलों का भी समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में धारा 170 (ख), भू-अर्जन, अभिलेखों का अद्यतीकरण, भू-राजस्व एवं विभिन्न करों की वसूली की स्थिति, पंचायत उपकर, शाला भवन उपकर, डायवर्सन, टैक्स वसूली, आरसीसी की वसूली सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close