Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

सरकार के भैया ने कहा…भाजपा रूलिंग पार्टी…विपक्ष के दावेदार होंगे जोगी और भूपेश

BHAIYALAL.बिलासपुर—जो जैसा करेगा वैसा भरेगा….गाय के हत्यारों को सरकार ही नहीं भगवान भी माफ नहीं करेगा। यह बातें श्रम एवं युवा खेल कल्याण मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने कही। सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान भैयालाल ने कहा कि गाय की मौत के जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। जांच टीम की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। भैयालाल ने कहा कि हम राम और गाय के नाम पर नहीं..बल्कि विकास के काम पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतेंगे..सरकार बनाएंगे। क्योंकि सभी पहलुओं में गांवो का तेजी से विकास हुआ है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                 पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए रजवाड़े ने कहा कि विपक्ष में बैठने का सवाल ही नहीं उठता है। जिन्हें विपक्ष में होना चाहिए वे लोग बैठे हैं। उन्हें अभी भी विपक्ष में बैठने की आदत नहीं है…उन्हें विपक्ष की आदतों को अपनाना होगा। क्योंकि जनता उन्हें फिर से विपक्ष में बैठाने वाली है। रजवाड़े ने बताया कि जोगी अपने किये कि सजा भोगेंगे। रमन सिंह या भाजपा सरकार का उनसे कोई लेना देना नहीं है। जोगी को हाईपावर कमेटी ने बता दिया है कि वे किस जाति के हैं।

                                 रजवाड़े ने कहा कि गाय हमारी माता है। माता के साथ अन्याय भगवान भी माफ नहीं करता…हम तो इंसान है। गाय हत्या में शामिल सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रजवाड़े ने गाय और राम के नाम पर वोट मांगने के सवाल को टालते हुए कहा कि हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। साल 2018 में चुनाव जीतेंगे। 65 सीट से ज्यादा सीट हासिल करेंगे। क्या गौमाता आपको सरकार बनाने देगी … रजवाड़े ने बताया कि जनता का आशीर्वाद सरकार के साथ है हमारी सरकार…सभी क्षेत्र में गांव से शहर तक विकास कार्य की है। हां विपक्षियों को तय करना है कि विपक्ष में बड़ी पार्टी किसकी होगी।

                         रजवाड़े ने नसबंदी के सवाल पर बोला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पत्रकार लोग कुछ भी लिख दें। सब कुछ ठीक है। कांग्रेसी हवा दे रहे हैं। कहीं कोई बीमार नहीं है।

          जोगी और भूपेश का दावा है कि सरकार बनाएंगे। रजवाड़े ने चोट करते हुए कहा कि पहले दोनों पार्टियां तय कर लें कि दोनों मिलकर सरकार बनाने की बात कह रहे हैं या अलग अलग। रजवाड़े ने कहा कि दोनो नेता नूरा कुश्ती का खेल खेल रहे हैं। प्रदेश में 90 सीट हैं भाजपा को 65 प्लस मिलने निश्चित। यदि वे लोग दूसरे राज्यों की सीटों को गिन रहे हैं तो मैं इसमें क्या कह सकता हूं।

                          कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पर किए गए सवालों को भैयालाल रजवाड़े ने टाल दिया। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह 2018 में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाएंगे।

close
Share to...