Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

सरकार ने मांगा मध्यान्ह भोजन का हिसाब…तीन दिन में देना होगा जवाब….शिक्षा अधिकारी के पेशानी पर बल

अतिक्रमित भूमि, व्यवस्थापन, शासकीय भूमि , आबंटन , डायवर्सन प्रक्रिया, सरलीकरण ,संबध, शासन ,जारी,दिशा-निर्देश,रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,

mantralay_rprबिलासपुर— लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से खाना खजाना का हिसाब किताब मांगा है। लोक शिक्षण संचालनालय ने तीन दिन के भीतर सभी जिला अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता और मद्यान्ह भोजन नियम 2015 में सभी शिकायतों की जानकारी देने को कहा है। आदेश के बाद जिला शिक्षा महकमा में हलचल मच गयी है। क्या बताएं और क्या छिपाएं की हालत हो गयी है।

Join WhatsApp Group Join Now

             लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर संचालक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को मध्यान्ह भोजन की वस्तुस्थिति से अवगत कराये जाने का आदेश दिया है। पत्र के अनुसार 12 जुलाई 2017 में लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013  के संबध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जानकारी चाही है।

                           लोक शिक्षण संचालनालय ने मध्यान्ह भोजन नियम 2015 के संदर्भ में जिले के शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। पत्र के अनुसार जिले में कितने छात्रों को खाद्य सुरक्षा भत्ता का लाभ दिया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन नियम 2015 को लेकर नाफरानी की कितनी शिकायतें दर्ज हुई हैं। दोनों ही सवालों का जवाब जिला शिक्षा विभाग को तीन दिन के भीतर देना होगा।

close
Share to...