
इकबाल रिजवी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि देश में जहां भी रहें छत्तीसगढ़ के बारे में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क में रहें। प्रदेश के क्रियाकलापों की जानकारी लेते रहना नेताओं की जिम्मेदारी है। यदि सरोज पाण्डेय छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढाॅचे, निर्णय और विज्ञापनों के सम्पर्क में रहती तो आऊटसोर्सिंग की सही स्थिति की जानकारी रहती।
रिजवी ने कहा कि भाजपा के ही पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने पूरी भाजपा सरकार को ही आऊटसोर्सिंग सरकार बताया है। वर्तमान भाजपा सरकार वर्ग विशेष के दम पर चल रहीं है। सरकार के महत्वपूर्ण पदो पर छत्तीसगढ़िया कम आऊटसोंर्सिंग के माध्यम से वर्ग विशेष का बोलबाला है। प्रदेश में छत्तीसगढ़िया का हक तो सरोज पाण्डेय भी मार रही है। क्योंकि वह खुद आऊटसोर्सिंग की उपज है। सत्ता से लेकर शासकीय पदों पर आऊटसोर्सिंग की तूती बोल रही है।