सलीम काजी बने प्रदेश उपाध्यक्ष… संदीप ने बताया..5 जिलों में नए चेहरों को मिली विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने अपनी टीम का विस्तार किया है। दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन की अनुशंसा पर टीम का विस्तार किया गया है। कांग्रेस के जिम्मेदार अधिवक्ताओं को नयी जिम्मेदारियों दी गयी है। गिरीश देवांगन के दिशा निर्देश पर जिला स्तर पर कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों को जिम्मेदारी दी गयी है। 

              विधि विभाग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दुबे ने अपनी टीम का विस्तार किया है। प्रदेश प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन की अनुशंसा पर प्रदेश के साथ ही जिला की टीम का विस्तार किया गया है। गिरीश देवांगन की अनुशंसा पर हाईकोर्ट अधिवक्ता सलीम काजी को प्रदेश विधि कांग्रेस प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। अजय कुमार जोशी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अरमान खान को संयुक्त सचिव,सुशोभित सिंह को विधि विभाग का प्रवक्ता और नवीन सिंह ठाकुर को संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है। 

                    संदीप दुबे ने बताया कि जिला स्तर पर भी टीम का विस्तार कर कांग्रेस के सिपाहियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। मनोज कुमार चौधरी को राजनांदगांव ग्रामीण का विधि एवं मानव अधिकार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। विनिता मदान शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदाी संभालेंगी। डिकेन्द्र देवांगन को बेमेतरा जिला अध्यक्ष और प्रीतम देशमुख को दुर्ग ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा देवरत शाहा जगदलपुर में जिला विधि एवं मानव अधिकार के अध्यक्ष होंगे।

close