सांसद ने किया बेदखली का विरोध.. रजनीश ने दी आंदोलन की चेतावनी ..भाजपा नेताओं ने कहा..लोग खुले आसमान के नीचे काट रहे रात

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—भाजपा नेताओं ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तिलकनगर चांटापारा विस्थापन का विरोध किया। सांसद अरूण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बताया कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने केन्द्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बावजूद इसके लोगों को इस दौरान विस्थापित किया जा रहा है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस अभियान को समय बाद भी किया जा सकता है। इसलिए इस पर रोक लगाया जाना जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सांसद अरूण साव और रजनीश की अगुवाई में तिलकनगर चाटापारा विस्थापितों के समर्थन में भाजपा पार्षद नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध किया। अरूण साव ने बताया कि मानसून सिर पर है। कोरोना संक्रमण की मार से आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में सालो साल से काबिज लोगों को विस्थापित किया जाना उचित नहीं है। साव ने कहा कि नजूल अधिकारी 30 मई को सालों साल  से काबिज लोगों को नोटिस थमाकर 6 दिन के अन्दर मकान और जमीन खाली करने को कह रहे हैं। जबकि नोटिस की तामील तीन दिनों तक होती रही। ऐसे में 6 जून तक नोटिस पर अमल किया जाना सम्भव नहीं है। यह मौका भी नहीं है कि लोगों को विस्थापित किया जाए। बेहतर होगा कि समय दिया जाए। और बेदखली कार्रवाई को तत्काल रोका जाए।

                 रजनीश सिंह ने कहा कि चाटापारा क्षेत्र के सभी निवासी पिछले पचास सालों से पक्का मकान बनवाकर रह रहे हैं। चुनाव के पहले कांग्रेस नेता दावा कर रहे थे कि जहां कब्जा वहीं पक्का मकान बनवाकर देंगे। अब जनता के साथ थोखा कर सभी को विस्थापित किया जा रहा है। विस्थापन का हम विरोध करते हैं। विभिन्न माध्यमों से जनता तक कांग्रेस की तानाशाही को पहुंचाएंगे। आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे। 

                               भाजपा नेताओं ने बताया कि इमसीभाठा, बंधवापारा, बहतराई स्थित आवास से भी प्रशासन ने लोगों को बलपूर्वक निकाला है। बहुत सारे परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे है। महामारी काल में इतनी बर्बरता ठीक नहीं है। सभी को आवास दिया जाए। 

                  जिला प्रशासन को कार्रवाई का लिखित विरोध में भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को पत्र दिया। साथ ही बेदखली कार्रवाई को बन्द किए जाने को कहा। इस दौरान सांसद अरूण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जनपद बिल्हा उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद राजेश सिंह, वार्ड 32 के पार्षद दुर्गा सोनी.विजय ताम्रकार समेत कई भाजापा नेता मौजूद थे।

close