
बिलाससपुर—- सरकार की छवि बिगाड़ने वाले सोशल साइट्स, वेव मीडिया समेत सभी माध्यमों पर नजर रखा जाएगा। राष्ट्रीय कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अपने लीगल प्रकोष्ठ को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी समाचारों पर नजर रखा जाए। जहां से षड़यंत्र की बू आती है। और जानबूझकर किसी के इशारे पर सरकार की छवि को धक्का पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की छवि को पोस्ट के माध्यम से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून का सहारा लिया जाए।
प्रदेश कांग्रेस लीगल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना से दो दो हाथ कर रहा है। ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ राज्य समेत पूरे देश मे महामारी के खिलाफ मिलकर युद्ध लड़ा जा रहा है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल 3 महीने से 24 ×7 लगातार प्रदेश वासियो के जीवन को बचाने ताकत को झोंक दिया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान परकांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी भूमिका को जनहित में इमानदारी के साथ अंजाम भी दे रहे हैं।
कांग्रेस के लीगल प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख ने बताया कि यह समय निर्भय होकर, दलगत भावनाओं से जनहित में काम करने का है। लेकिन देखने में आ रहा है कि कुछ मीडिया प्लेटफार्म चाहे वाह फेसबुक, वाट्सअप, ट्विटर, टीवी चैनल, और उसके एंकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्लान स्टोरी संचालित कर रहे हैं। जबकि इसमें किसी प्रकार की सच्चाई भी नहीं है। मीडिया के विभिन्न माध्यम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारियों समेत राहुल गाँधी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ऐसा बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है।
दुबे ने बताया कि हम ऐसा इसलिए भी कह रहे हैं कि क्योंकि हमारे पास प्रयोजित खबरों की प्रमाणिक जानकारी है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं की छबि को सोची समझी रणनीति के तहत धूमिल की जा रही है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस विधि विभाग और राज्य सभा सदस्य विवेक के तन्खा के निर्देश पर विधि विभाग के सभी पदाधिकारी और सदस्य, छबि बिगाड़ने वालो पर निगाह बनाकर रखे हैं। ऐसे लोगों को क़ानून का रास्ता दिखाया जाएगा। विवेक तन्खा के मार्गदर्शन में प्रदेश लीगल प्रकोष्ठ ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य ऐसे लोगों और खबरों पर नजर बनाकर रखेंगे। उन्हें कानून के सामने पेश किया जाएगा।
संदीप दुबे ने जानकारी दी कि कमिटी मे योग्य लोगों को शामिल किया गया है। सभी को क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें प्रमुख नाम और क्षेत्र इस प्रकार हैं।
सर्वश्री राजेश कुमार दुबे… अंबिकापुर
2. “”सुनील सिंह — — रजपुर
3. “”कमल कांत मिश्रा — -बिलासपुर
4. “”आक्रोश त्रिवेदी ——– बिलासपुर
5. “”अलोक दुबे ———— जगदलपुर
6.””अवदेश झा————- जगदलपुर
7. “”ओम प्रकाश शर्मा—— दुर्ग
8. “”नरेश शर्मा————— जांजगीर
9 “” मोहन निषाद ——– रायपुर
10″” राकेश दीवान———- धमतरी
11.”” सुश्री विनीता मदान – राजनांदगाव
12″” smt कहकशा दानी — रायपुर
13 “” राजेंद्र पाण्डेय – ——–रायगढ़
14″” रुपेश दुबे ————– राजनांदगाव
15 “” सुशोभित सिंह ——– बिलासपुर
Join WhatsApp Group Join Now