सांसद विवेक तन्खा ने खोला पिटारा.. कहा दोनों टापरों की जरूरतों को करूंगा पूरा..महंगे कालेज में दिलाएंगे प्रवेश.. प्रज्ञा से कहा स्कूल को बनाएंगे माडर्न

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वकील विवेक तन्खा ने 12 और 10 वीं टापर को पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। फोन पर 12 वीं टापर टिकेश और 10 वीं प्रज्ञा कश्यप से विवेक तन्खा ने कहा कि यदि दोनों दिल्ली पढ़ना चाहे या कोचिंग करना चाहे तो सारा खर्च उठाने को तैयार हैं। तन्खा ने आश्वासन दिया कि दोनों बच्चों के स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  बताते चलें कि मुंगेली के टिकेश वैष्णव और छतौना की प्रज्ञा ने 12 वीं और 10 वीं टाप किया है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे अपने साथियों के साथ टिकेश और प्रज्ञा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया है। इसी दौरान विवेक तन्खा ने टिकेश और प्रज्ञा से बातचीत की। 

                  विवेक तन्खा को टिकेश ने बताया कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। विवेक तन्खा ने आश्वासन दिया कि यदि वह दिल्ली में कोचिंग या कालेज में प्रवेश चाहता है तो उसके लिए तैयार हैं। इसके अलावा जिस भी आईआईटी कालेज में प्रवेश लेगा..सारा खर्च वहन करेंगे। विवेक तन्खा ने कहा कि जब भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही स्कूल को भी हर संभव मदद किया जाएगा। 

                विवेक तन्खा ने 10 वीं टापर प्रज्ञा से भी बातचीत की। प्रज्ञा ने निजी से लेकर स्कूल की परेशानियों को साझा किया। विवेक तन्खा ने कहा कि स्कूल को माडर्न स्कूल बनाने की सिफारिश सरकार से करेंगे ।इसके अलावा वह निजी स्तर पर प्रदेश का बेहतर स्कूल बनाने का यथासंभव प्रयास करेंगे। वाशरूम से लेकर सभी प्रकार की कमियों को स्कूल से दूर किया जाएगा। 

          तन्खा ने प्रज्ञा को बताया कि सारी पढ़ाई का जिम्मा मैं उठाने को तैयार हूं। वह जो बनना चाहती है उसके लिए जमकर तैयारी करे। दिल्ली से लेकर देश के किसी भी शहर में पढ़ाई लिखाई के लिए मदद करने को तैयार हूं।

           संदीप दुबे ने बताया कि सांसद विवेक तन्खा ने दिल्ली से मोबाइल के माध्यम से दोनों बच्चों से बातचीत की है। दोनों को शुभकामनाये दी है। प्रज्ञा के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने को कहा है। तन्खा ने प्रज्ञा से कहा की प्रोफेशनल कोर्स के लिए कोचिंग करना हो तो भी वह पूरा खर्च उठाएंगे।

TAGGED: ,
close