सामान्य सभा को घेरने तैयार होगी रणनीति

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

town hall 1बिलासपुर—शहर कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 और कांग्रेस पार्षद दल की आवश्यक बैठक शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेताप्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन और ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन की संयुक्त उपस्थिति में 24 फरवरी को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में होगी।  बैठक में  26 फरवरी को निगम की सामान्य सभा को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान संपत्ति वृद्धि विरोध गुरूनानक चौक से देवरी खुर्द मोड़ तक  अव्यवस्थित सिवरेज कार्य, पेयजल व्यवस्था को लेकर सामान्य सभा में भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि  दोपहर 12 बजे पार्षद दल शहर कांग्रेस और  ब्लाक कांग्रेस 01 की पदाधिकारियों की मासिक बैठक होगी। मासिक बैठक में फरवरी माह में किए गए कार्यो की समीक्षा और आगामी मार्च माह के लिए कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार किया जाएगा। पाण्डेय ने बताया कि शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर दिल्ली में राहुल गाधी से मुलाकात की जानकारी उपस्थित कांग्रेस के सामने रखेंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी पार्षद,प्रत्याशी, शहर ब्लाक 01 और 02 के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, किसान कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें।

close