सिद्धु ने कहा…मच्छर को कपड़ा पहनाना…मोदी से सच कहलाना नामुमकिन…बदलेगी सरकार..अटल को मिलेगी जीत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

मुंगेली–कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धु ने आमसभा को संबोधित किया। अपने जमाने के धुरंधर क्रिकेटर ने मंच से चुन चुन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ स्ट्रोक लिया।पीएम मोदी से लेकर अरूण जेटली तक…राफेल से लेकर आंतकवाद पर सिद्ध ने जमकर प्रहार किया। इस दौरान उपस्थिल लोगों ने जममकर तालियां ठोंकी…जैसा की सिद्धु की आदतों में शुमार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               अपना जमाने के धुरंधर स्ट्रोक क्रिकेटर और पंजाब सरकार के कबीना मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु ने मुंंगेली में राजनीति की पिच पर जमकर चौके छक्के लगाए। एक साथ भाजपा नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंंत्री अरूण जेटली पर धावा बोला। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को एक सिंरे से खारिज भी किया।नवजोत सिंंह सिद्धु ने अपने भाषण के दौरान देश में बदलाव की बयार लाने को कहा। सिद्धु ने कहा कि वक्त बदलाव का है। देश में कांग्रेस की लहर और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। केन्द्र में कांग्रेसी की सरकार बनाने के लिए जनता मतदान की तारीख का इंतजार कर रही है। बिलासपुर लोकसभा की जनता ने भी फैसला कर लिया है कि अटल श्रीवास्तव को जीताना है। अटल को सांसद बनाकर प्रदेश के विकास में नई ईबारत लिखना है।

                          पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और और प्रदेश के पुरानी सरकार पर जमकर  हमला बोला। उन्होने छत्तीसगढ़ में मौजूदा भूपेश सरकार की दिलखोलकर तारीफ की। सिद्धु ने बताया कि कांग्रेस ने जो कहा..मात्र 60 दिनों में कर दिखाया। एक तरफ केन्द्र की भाजपा सरकार है जिसने 60 महीनों में एक भी वादे को नहीं पूरे किए हैं।

                      कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने 60 महीनों में केवल जुमला गढ़ने का काम किया है। पांच साल बाद जब चुनाव की नई तारीख आयी तो 75 नए जुमले तैयार हो गए हैं। यदि देश में भाजपा की सरकार दुबारा आयी तो देश खत्म हो जाएगा। बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्यशी के पक्ष में प्रचार करने पहुँचे सिद्धू ने कहा कि आज विदेशो में नई नई तकनीक विकसित हो चुकी हैं। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री कोई नई चीजें बनाने के बजाय चौकीदार बनाने में लगे है।

                             सिद्धू ने कहा कि मच्छर को कपड़ा पहनना, हाथी को गोद मे खिलाना और मोदी से सही बात कहलवाना नामुमकिन है। ये सरकार झूठ के पुलिंदों पर चल रही है। लेकिन जनता ने मोदी सरकार को बेदखल करने का फैसला कर लिया है। अटल को जीताकर दिल्ली भेजने का भी मन बना लिया है। यदि जनता ने फैसला कर ही लिया है तो राहुल गांधी की कांग्रेस सरकार सभी गरीबों को स्वाभिमान के साथ जीना सिखाएगी। सभी गरीबों के खाते में आने वाले पांच साल में 3 लाख 50 हजार रूपए अधिकार के साथ पहुंचेंगे।

close