Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

सिम्स से बदमाश पकड़ाया..जेबकतरे ने किया था पुलिस और प्रबंधन के नाक में दम

city kotwaliबिलासपुर—सिम्स पुलिस चौकी ने आखिरकार नाक में दम करने वाले जेबकतरे को पकड़ ही लिया। पुलिस को जेबकतरे की बहुत दिनों से तलाश थी। मरीजों के अलावा सिम्स के डाक्टर और परिजनों की पुलिस के पास जेबकतरे की बहुत शिकायत थी। पहचान नहीं होने के कारण वह बार बार बचने में कामयाब हो जाता था। लेकिन सिम्स बार्ड व्याय की चतुराई से जेबकतरा चमन सिंह को पकड़ लिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                          सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से जेबकाटने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस के साथ ही मरीज,परिजन और सिम्स के डाक्टर भी जेबकतरे से परेशान थे। आज चालाक जेबकतरे को पकड़ लिया गया है। सिम्स पुलिस चौकी ने बताया कि चमन सिंह आदतन बदमाश और नशेड़ी है। जेब काटने के बाद नौ दो ग्यारह हो जाता था। आज दोपहर सीपत डंगनिया से एक मरीज इलाज कराने सिम्स आया। मरीज के साथ परिजन पैथोलेब गए। पीछे पीछे बदमाश भी था।

                               चमन सिंह जब मरीज के परिजन की जेब से पर्स निकाल रहा था। उसी समय सिम्स के वार्ड व्याय ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को तत्काल दी गयी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चमन सिंह को सिम्स पुलिस चौकी ने सिटी कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार जेबकतरे की जेब से कुछ रूपए बरामद किए गए हैं। उसकी बहुत दिनों से तलाश थी।

close
Share to...