सिरगिट्टी में लाखो की चोरी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

sirgiti psबिलासपुर—सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर में एक बार फिर से चोरो ने उत्पात मचाया है। चोरों ने पंचायत बोदरी के राजस्व सहायक के सूने मकान को निशाना बनाया है। मामले में आरोपी को जल्द पकड़ने की बात पुलिस कह रही है।

                              पुलिस जानकारी के अनुसार महिमा नगर निवासी पिंटू राम विश्वकर्मा पिता बीआर विश्वकर्मा बोदरी नगर पंचायत में सहायक राजस्व अधिकारी है। निजी काम से 25 जून को दुर्ग गया था। आज सुबह ट्रेन से बिलासपुर पहुंचा। घर पहुंचने पर मालूम हुआ कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान सामान अस्त-वयस्त है।

                                                                  चोरी होने की आंशका पर पिंटू राम ने सिरगिट्टी थाने पहुच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस को पिंटूराम ने बताया कि उसके अलमीरा के लॉकर में सोने चांदी के गहने रखे थे। जो इस समय गायब हैं। चोरी गये गहनो की कीमत लाखो रूपये बतायी जा रही है।

चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी और पूर्व मंत्री का निधन, कुछ दिन पहले मिली थी जमानत
READ