Google search engine

सीएम डॉ रमन ने पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक से किया अलंकृत

police sammanरायपुर ।  स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक और सराहनीय सेवा हेतु गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक का वितरण किया ।

Join WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने शहीद  पंकज सूर्यवंशी, शहीद  सीताराम कुंजाम, शहीदपायकू पोयामी, शहीदमोतीराम तेलाम,  रमेश कुमार नाग,  चाणक्य नाग एवं ओमप्रकाश सेन को उनके अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने के लिये पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया। डॉ सिंह ने विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय एच को राठौर को अलंकृत किया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक के लिये डॉ आनंद छावड़ा उप पुलिस महानिरीक्षक, सेनानी  एम आर आहिरे, सेनानी श्री गोवर्धन राम ठाकुर, कंपनी कमाण्डर श्री प्रभुनाथ सिंह, उप निरीक्षक श्री पुने सिंह जूर्री, सहायक उप निरीक्षक श्री अमर साय, प्रधान आरक्षक  खुशाल चंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक  मूयाराम मडकामी, प्रधान आरक्षक  चैनूराम गावड़े, आरक्षककाशीराम कुंजाम को अलंकृत किया गया। गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक हेतुराजेश कुमार पाण्डेय संभागीय सेनानी नगर सेना जगदलपुर और सुमन लाल साहू नायक नगर सेना राजनांदगांव को अलंकृत किया गया। जीवन रक्षा पदक हेतुयशवंत कुमार पिस्दा आरक्षक रक्षित केंद्र दुर्ग को अलंकृत किया गया।

 

close
Share to...