सीयू के स्टूडेंट्स का सीजीपीएससी मे सेलेक्शन

Shri Mi
2 Min Read

GGUबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के 6 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक व्याख्याता पद पर हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओँ का इंटरव्यू 07-11-16 से 09-11-16 के बीच हुआ।रुकमणि चंद्रा, गणेश्वर प्रसाद साहू, संजू सोनी, सुनील कुमार कंवर, अनिल कुमार छात्रे एवं मनीष कुमार मंडावी का चयन पॉलीटेक्नीक संस्था एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक ध् व्याख्याता पद पर हुआ है। रुकमणि चंद्रा, गणेश्वर प्रसाद साहू एवं संजू सोनी वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में शोधार्थी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      स्टूडेंट्स की छत्तीसगढ़ पीएससी में सफलता पर कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलसचिव कार्यवाहक प्रोफेसर बी.एन. तिवारी ने भी स्टूडेंट्स के सेलेक्शन पर बधाई दी।

                                                   छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापकध्व्याख्याता पद पर पॉलीटेक्निक संस्था के लिए कुल 31 व्याख्याताओँ का चयन हुआ है वहीं इंजीनियरिंग महाविद्यालय के लिए 09 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती हुई है। विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के स्टूडेंट्स का बड़ी संख्या में तकनीकी शिक्षण विभाग में चयन विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close