सुखद सहारा योजना से महिलाओ की मिल रही पेंशन

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

cg_gov_logoरायपुर। राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित सुखद योजना में प्रदेश की दो लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को साढ़े तीन सौ रूपए प्रति हितग्राही के मान से हर माह पेंशन मिल रही है। योजना में गरीबी रेखा परिवार की 18 वर्ष से 39 वर्ष आयु वर्ग की विधवा और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की परित्यक्त महिलाओं को शामिल किया गया है। इन वर्गों की महिलाओं को पुनर्वासित होने तक सहायता प्रदान करने के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है।

               समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सुखद सहारा योजना के तहत रायपुर जिले की 16 हजार 481 महिलाओं, बेमेतरा जिले की पांच हजार 847, राजनांदगांव जिले की 13 हजार 598 महिलाओं, कबीरधाम जिले की नौ हजार 24 महिलाओं, बस्तर जिले की पांच हजार 232 महिलाओं, कोण्डागांव जिले की दो हजार 694 महिलाओं, दंतेवाड़ा जिले की एक हजार 968 महिलाओं और सुकमा जिले की एक हजार 947 महिलाओं को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांकेर जिले की छह हजार 554 महिलाओं, बीजापुर जिले की एक हजार 706 महिलाओं, नारायणपुर जिले की एक हजार 301 महिलाओं जिले की।

                   और साथ ही बिलासपुर जिले की 24 हजार 36 महिलाओं, मुंगेली जिले की सात हजार 595 महिलाओं, कोरबा जिले की 12 हजार 755 महिलाओं, जांजगीर-चांपा जिले की 19 हजार 31 महिलाओं, रायगढ़ जिले की 13 हजार 166 महिलाओं, जशपुर जिले की चार हजार 924 महिलाओं, सरगुजा जिले की नौ हजार 154 महिलाओं, बलरामपुर जिले की सात हजार 225 महिलाओं, सूरजपुर जिले की नौ हजार 103 महिलाओं और कोरिया जिले की पांच हजार 896 महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

बिलासपुर ज्वेलरी शॉप गोलीकांड,पांच आरोपी गिरफ्तार,पुलिस कप्तान ने किया खुलासा
READ