सुबह घर से निकला..खेत में किसान की मिली लाश..पास में मिली टंगिया जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)–-सुबक काम में निकले किसान की खेत में लाश मिली है। सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
 
                तखतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोसकट्टी निवासी किसान की लाश उसके ही खेत में मिली है। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायक कर विवेचना में लिया है। 
 
         पुलिस प्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र कोसकट्टी निवासी प्रभु डहरिया सुबह काम कामज को लेकर अपने खेत के लिए निकला। प्रभु डहरिया की उम्र करीब 45 साल है। लगभग 8  बजे जानकारी मिली कि प्रभु डहरिया का शव खेत में पड़ा हुआ है। 
 
                जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि किसान सुबह खेत जाने के लिए अपने घर में जानकारी देकर निकला था। खेत में मिले शव के पास टंगिया मिली है। पैर से जूता निकलकर इधर उधर पड़ा है। 
 
         पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान को भी दर्ज किाय है।
close