मेरा बिलासपुर

सूदखोरों ने किया युवक का शिकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20150627-WA0017

बिलासपुर— मस्तूरी में सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम विकास कुमार मौर्य बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।

                          दो दिन पहले ही मस्तूरी के टिकारी गांव का निवासी बिलासपुर में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के पास सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया था। आज एक बार फिर सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला मस्तूरी के मल्हार से सामने आया है। मृतक का नाम विकास कुमार पाटले है। विकास मल्हार का रहने वाला बताया जा रहा है।

                          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक किसी से ऊधारी लिया था। उस ऊधारी को लेकर सूदखोर उसे लगातार धमकी दे रहे थे। सूद किस लिए लिया था इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं है। लोगों से आज सूचना मिली की मल्हार से दो किलोमीटर दूर किसी युवक की नदी किनारे पेंड़ से लाश लटक रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौंके पर पहुंची पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की उम्र 23 साल के करीब है।

                     परिजनों ने बताया कि विकास कल दोपहर तीन बजे घर से निकला देर रात तक वह घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। फिर हमने सोचा कि वह सुबह आ जाएगा। लेकिन दुसरे दिन खबर मिली की विकास की लाश नदी किनारे एक पेड़ से लटकती हुई मिली है। परिजनों ने बताया कि विकास ने कुछ लोगों से व्याज में ऊधारी लिया था। ऊधारी को लेकर सूदखोर उसे लगातार धमकी भी दे रहे थे। कल वह धमकी से परेशान होकर घर से निकल गया। आज खबर मिली की उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली है।

एस्सार और टाटा को हाईकोर्ट की चेतावानी

                      पंचनामा के अनुसार विकास का शव पेडं से रस्सी,तार और शर्ट से लटाका हुआ था। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि विकास को किसी ने पेड़ से लटकाया था य़ा फिर विकास ने खुद फांसी लगाई है। परिजनों का आरोप है कि विकास की हत्या की गयी है।


Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker