सूदखोरो से परेशान… व्यवसायी ने खायी नीद की गोली..हालत गंभीर

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

sarkanda thanaबिलासपुर–सूदखोरों से परेशान सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर निवासी जमीन व्यवसायी ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना के बाद पुलिस को जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सूदखोरो की धमकी से परेशान था। तंग होकर सुबह नीद की गोलियां खा कर जान देने का प्रयास किया। परिजनो ने समय रहते नीजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया है।

                          जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र निवासी जमीन व्यवसायी शिव प्रसाद सोनी ने सूदखोरो से परेशान होकर नीद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनो को इसकी जानकारी शिव सोनी की बेटी ने दी। शिव सोनी की बेटी 11 बजे अपने पिता को उठाने कमरे में गयी तो उसने पिता की हालत को देखते ही मां को सूचना दी।  परिजानों के प्रयास से शिव सोनी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।

                डॉक्टर ने बताया की शिव सोनी को आईसीयू में रखा गया है। उनका उपचार जारी हैं।  नीद की ज्यादा गोली खाने वाले से वे अवचेतन अवस्था में हैं।12 घंटे के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। पुलिस को घटना की जानकारी नही दिये जाने पर डाक्टर ने बताया कि पहले मरीज का उपचार जरूरी है। इसलिए इलाज में स्टाफ लगा हुआ है। स्थिति सामान्य होने पर पुलिस को जानकारी दी जाएगी।

                          शिव सोनी के बेटी ने बताया की उनके पिता ने भाजपा और कांग्रेस के कुछ रसुखदारो से रूपये लिये थे। वे लोग पैसों के लिए रोजाना तकादा के साथ धमकी दे रहे थे।  दो दिन के अंदर घर खाली करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शायद इसी कारण पिता ने ऐसा कदम उठाया है। पिता ने पुलिस और रसूखदारों के भय से किसी को सूचना नही दी ।

नोटबंदी अभियान को जनता ने लगाया मुहर..
READ