सूने मकान में लाखों रूपयों की चोरी..जेवर भी पार

Chief Editor
2 Min Read

chori sarkanda 3

Join Our WhatsApp Group Join Now

              बिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र के गुलाबनगर के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए जेवर समेत लाखों रूपए पर हाथ साफ किया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। उस समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ भिलाई गया हुआ था। खबर लिखे जाने तक अभी तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

बीती रात चोरों ने मोपका के गुलाबनगर में सूने मकान में धावा बोलकर लाखों रूपए और जेवर पर हाथ साफ किया है। मकान मालिक महेश दुबे वोरवेल्स का काम करते हैं। कल दोपहर अपनी पत्नी के साथ भिलाई गए हुए हैं।

chori sarkanda 2

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब महेश दुबे का नौकर आया तो देखा कि बाउंड्री गेट पर ताला लगा हुआ है। इसके बाद वह दीवार फांदकर अन्दर गया। दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। उसने हतत्काल इसकी सूचना भिलाई में महेश दुबे को दी। महेश दुबे के आदेश पर वह जब घर के अन्दर गया तो पाया कि दोनो आलमारियां टूटी हुई हैं। घर का सारा सामान अस्त व्यस्त है। सूचना मिलते ही महेश दुबे बिलासपुर रवाना हो गये। सरकंडा पुलिस को भी सूचना दी।

chori sarkanda 1

जानकारी के अनुसार चोरों ने आलमारी से तीन लाख रूपए नगद और तीन चार के जेवर लेकर फरार हो गए हैं।

 

close