Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

सूने मकान से लाखों की चोरी…गहना,नगद समेत जरूरी सामान पार

IMG-20170819-WA0008बिलासपुर— शुभम बिहार मगला चौक निवासी सूने मकान में चोरों ने धावा बोला है। घर से सोने चांदी,माबोइल्स गहना और नगद समेत लाखों रूपए के सामान को चोरों ने पार कर दिया है। मकान मालिक ने दोपहर को सिविल लाइन थाने को सूचना दी। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी के आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                   सुनील कुमार विश्वकर्मा पिता आर.बी.विश्वकर्मा विद्युत मंडल भैसमा जिला कोरबा के कर्मचारी हैं। सुनील कुमार का परिवार मंगला बिलासपुर स्थित शुभम कालोनी में रहता है। पिछले 8 दिनों से परिवार के साथ छुट्टी पर रीवा मध्यप्रदेश गए थे। आज सुबह जब सुनील कुमार घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। घर अंदर घुसते ही समझ गए कि चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर हाथ साफ किया है।

                           सुनील कुमार ने मामले की जानकारी तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौकेता पर पंहुचकर हालात का जायजा लिया। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि घर से नगद समेत पायल,मंगल सूत्र,सोने की चैन,अंगूठी,बाली,लाके समेत अन्य जरूरी सामान गायब हैं। गायब सामानों की कीमत करीब एक लाख 35 हजार से अधिक है।

               पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है।

close
Share to...