सूने मकान से लाखों की चोरी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

sirgiti psबिलासपुर—सिरगिट्टी के महिमा नगर में सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरो ने लाखो के जेवरात को उड़ा दिया। पीडित परिवार उस समय शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। सुबह घर वापस पहुचा तो उनके होश उड़ गये। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है।

                    जानकारी के अनुसार महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी गायत्री साहू पति स्व गोपाल साहू बीटीआई में चपरासी है। अपने परिजनो के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने मन्नाडोल गया था।  9 मई को बारात के साथ वह तखतपुर भी गया। शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद आज सुबह गायत्री साहू अपने परिवार के साथ घर पहुची। घर का ताला टूटा हुआ मिला।

                            अंदर रखे अलमीरा का ताला और लॉकर टूटा हुआ मिला। सामान पलग पर बिखरे हुए थे। गायत्री को समझते देर नही लगी और सिरगिट्टी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। मौके पर पहुची पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि चोरी 9मई को हुई है। घर में रखे 25 हजार रूपये नगद, 4 तोले सोने के गहने जिसमें सोने का मंगलसूत्र लटकन झुमका और चांदी की लगभग 30 तोला पायल बिछीया और अन्य गहने गायब हैं।

                      पुलिस मामले में चोरो को जल्द पकडने की बात कह रही है। मोहल्ले वासियो ने बताया कि सिरगिट्टी में इन दिनो चोर गिरोह सक्रिय है। रोजाना चोरी की जानकारी मिल रही है। महिमा नगर में अब तक 9 से ज्यादा घरो के ताले टूट चुके हैं।  बावजूद इसके पुलिस की रात्री गस्त नही करती है। क्षेत्र में चोरो का आतंक भी कम नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री बने पहले ग्राहक,बीजापुर में खरीदा बांस से बना सोफासेट
READ