सेवा दल ने मनाई गांधी जयंती,मरीजों को फल वितरण

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम का आंरभ गांधी चौक पर महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गायन किया गया एवं सेवादल द्वारा नारा लगाते हुए नगर में रैली निकाली गई। रैली नगर भ्रमण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम का वरिष्ठ कांगे्रसी भगवती प्रसाद बाजपेयी, प्रदेश सचिव बिरझेराम सिंगरौल, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, राधेश्याम गोयल, घनश्याम शिवहरे, एवं कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक प्रदीप ताम्रकार ने कहा कि आज सारा विश्व गांधी जी के सिद्धांतों का अनुसरण कर रहा है एवं शास्त्री जी के सादगीपूर्व जीवन व्यतीत किया है। कार्यक्रम के अंत में पुराना थाना प्रांगण में साफ सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक प्रदीप ताम्रकार एंव आभार प्रदर्शन परविदंर सिंह खेड़ा ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र पाण्डेय शिवबालक कौशिक, मुकीम अंसारी, टेकचंद कारड़ा, जीवन लाल साहू, लक्ष्म प्रसाद वैष्णव, सुखरू लोनिया, साधराम लोनिया, परसोत्तम कौशिक, राम प्रसाद कैवर्त, किरण, शत्रुहन वैष्णव, साधे लाल, आशीष भास्कर, बेदलाल अनंत, बाबू लाल, माधो सक्सेना, चरणदास , बाबु लाल सक्सेना, रोहित कौशिक, अमित मरकाम, कनक दास मानिकपुरी, आनंद यादव, बैसाखू नेताम, चंद्रशेखर धुरी, विनोद सोनी, घनश्याम दास, विदेशी दास, कन्हैया कौशिक, राजा अहिरवार, राजकुमार सोनी, सत्यम ताम्रकार, शिवकुमार सोनी, चंद्रकांत सोनी, नवीन दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close