सोनी सोढ़ी का दावा….दऩ्तेवाड़ा चुनाव जीतकर लिखेंगे नई ईबारत… प्रदेश अध्यक्ष हुपेन्डी करेंगे चुनाव की अगुवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक दंतेवाड़ा में हुई है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ब्लाकवार प्रभारियों को पार्टी प्रत्याशी बल्लू राम भवानी को जीताने की जिम्मेदारी दी है। इस दौरान चुनावी रणनीतिगत को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जीतने की संकल्प के साथ पूरी दमदारी से चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। पार्टी के प्रदेश नेताओं ने कहा कि प्रभारियों, सहप्रभरियों को जमीनी स्तर पर पुरजोर तरीके से काम करना होगा। प्रचार-प्रसार को बेहतर रणनीति के तहत अंजाम देते हुए जनता के मन में प्रत्य़ाशी और पार्टी के उद्देश्यों को भी रखना होगा।
                        बैठक में पार्टी उम्मीदवार बल्लू राम भवानी समेत प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,  प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर , प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह आर्य, प्रदेश सह संघठन मंत्री समीर खान, सुरेश शांडिल्य, परमेश राजा, कमलेश भास्कर,राजा राम कश्यप शामिल हुए।
                        बैठक के बाद आप की वरिष्ठ नेत्री सोनी सोढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने बताया कि दन्तेवाड़ा चुनाव केवल उपस्थिति के लिए नहीं लड़ा जाएगा। पार्टी ने बल्लू राम भवानी को गंभीरता से साथ मैदान में उतारा है। आज हमने बैठक में जीत सुनिश्चित करने जरूरी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया है। दरअसल जनता दोनो राष्ट्रीय दल से परेशान हो चुकी है। क्षेत्र में विकास कार्य ठप है। हमें पूरा विश्वास है कि दन्तेवाड़ा की जनता आप प्रत्याशी को जीत दिलाकर नया इतिहास लिखेगी।
TAGGED: , , ,
close