सोने चांदी के जेवर बरामद..नगद भी जब्त…सरकण्डा लाकअप में पहुंचे आरोपी…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सरकण्डा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम ओंकार साहू पिता राम किशन साहू उम्र 19 साल और  दातो ऊर्फ जस्सी निवासी डबरीपारा सरकण्डा है। जबिक ओंकार साहू बहतराई थाना सरकण्डा का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पुलिस जानकारी के अनुसार गीतांजली फेज 2 के निवासी चन्द्रप्रकाश पिता सरोज कुमार ने लिखित शिकायत कर बताया कि 12 अगस्त की रात्रि अपने घर में नहीं था। किसी ने सूने घर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सोने चांदी के जेवर समेत नगद पार कर दिया है। घटना की जानकारी घर लौटने के बाद 13 अगस्त को हुई। घर पहुंचने पर दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। चन्द्रप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457 और 380 का मामला दर्ज कर लिया गया।

                   छानबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि सरकण्डा के ओंकार साहू और दातो ऊर्फ जस्सी सोने चांदी के जेवर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी। क्राइम ब्रांच की टीम ने निर्देशों का पालन करते हुए दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। बारीकी से पूछताछ के दौरान दोनों ने गीतांजलि फेस 2 में चोरी की घटना को स्वीकार किया।

                    पुलिस ने दोनों के पास से सोने चांदी के जेवर समेत 5800 रूपये जब्त किए हैं। बहरहाल दोनों आरोपी सरकण्डा थाना के लाकअप में हैं।

close