स्कूलों में शिक्षा के लिए 150 ट्यूटरों की व्यवस्था की कार्रवाई जारी,ट्यूटरों के मानदेय की राशि स्वीकृत

Shri Mi
2 Min Read

राजनंदगांव-कलेक्टर तथा जिला खनिज संस्था न्यास के सदस्य सचिव जयप्रकाश मौर्य ने जिले के मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी और छुईखदान विकासखंड के स्कूलों में ट्यूटर व्यवस्था के लिए  जिला खनिज न्यास से एक करोड़ 37 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इन विकासखंडों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था के तहत 150 ट्यूटर रखने की प्रक्रिया चल रही है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

वन मंत्री तथा जिले प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में गत 17 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के इस संबंध में रखे गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन विकासखंडों की प्राथमिक शालाओं में 79 ट्यूटर की व्यवस्था की जा रही है। प्राथमिक शालाओं के ट्यूटरों को हर माह 10 हजार रूपए की मानदेय राशि दी जाएगी।

इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक शालाओं में 49 ट्यूटर रखे जाएंगे। पूर्व माध्यमिक शालाओं के ट्यूटरों को हर माह 15 हजार रूपए मानदेय के रूप में भुगतान किया जाएगा। हाई स्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 22 ट्यूटरों की व्यवस्था की जा रही है। हाई स्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के ट्यूटरों को 20 हजार रूपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। ट्यूटरों की व्यवस्था 7 माह के लिए होगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close