स्क्रैप गोदाम में लगी आग..शार्ट सर्किट से लाखों का नुकसान…कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने किया आग को काबू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिले के सीेमावर्ती क्षेत्र मस्तूरी के लालखदान में स्क्रैप गोदाम में आग लग गयी। घटना करीब 11 और 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते स्क्रैप जलकर खाक हो गया। महेश्वरी स्क्रैप गोदाम को भी खासा नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी। आग बुझाने में टीम को करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। बताते चलें कि भीषण गर्मी होने के कारण लोगों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने की वजह फिलहाहल शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            नगर निगम के सीमावर्ती क्षेत्र लालखदान स्थित महेश्वरी पेपर स्क्रैप गोदाम में आग लग गयी। घटना दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। धुआं उठता देख लोगों ने मामले की जानकारी मालिक को दी। मालिक मौके पर पहुंचने के पहले ही दमकल टीम को सूचना दी। तोरवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।

                  आग की लपट गोदाम से बाहर भी देखने को मिली। इसके पहले दमकल की टीम मौके पर पहुंचती लाखों रूपयों का नुकसान हो चुका था। आग लगने से गोदाम को बहुत नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल दो तीन घंटे में आग को काबू में पाया। बताते चलें कि महेश्वरी पेपर स्क्रैप गोदाम में कार्टून समेत रद्दी कागजों को संग्रहित किया जाता है।

                     लोगों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट का होना है। यद्यपि गोदाम में आग लगते समम कोई नहीं था। लेकिन लोगों की सूझ बूझ से आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और गोदाम मालिक को दी गयी। समय रहते आग पर काबू पाया गया अन्यथा परिणाम ज्यादा नुकसान दायक साबित हो सकता था। फिलहाल किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है।

 

close